बैतूल
Betul News : बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, गौवंश की मौत
Betul News : Big negligence of electricity department, death of cow progeny
Betul News : बैतूल जिले के सबसे बड़े महाविद्यालय जयवंती महा विद्यालय की बाउंड्री से सटे ट्रांसफार्मर के चपेट में आने से एक गौ वंश की मौत हो गई। वहीं खड़ी भीड़ बिजली विभाग को कोसती नज़र आईं। प्रतिदिन हजारों बच्चे अभी jh कॉलेज में परीक्षा देने आ रहे हैं। अगर यही हादसा किसी बच्चे के साथ या किसी आने जाने वाले व्यक्ति के साथ हो जाता,तो इसका जवाबदार कौन होता।

इस प्रकार की जो लापरवाही बिजली विभाग के द्वारा की जा रही है,यह अशोभनीय है। सड़क से सटे हुए ट्रांसफार्मर जो कि खुले पड़े हैं। बड़ा हादसा होने की संभावना है। जिस प्रकार से आज एक गौ वंश की करंट लग कर मौत हो गई। अगर यही हादसा किसी व्यक्ति के साथ हो जाता तो कौन ज़िम्मेदार रहता।



