Train Accident News : बठिंडा में ट्रेन हादसे की साजिश, ट्रैक पर मिले लोहे के सरिये
Train Accident News: Conspiracy to cause train accident in Bathinda, iron rods found on track
Train Accident News: पंजाब के बठिंडा में एक बार फिर रेलवे सुरक्षा को चुनौती मिली है. दिल्ली-बठिंडा रेलवे ट्रैक पर तड़के लोहे के 9 सरिये बरामद हुए हैं| इस घटना के बाद एक बड़ा ट्रेन एक्सीडेंट होने से टल गया है|
प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि करीब 3 बजे एक मालगाड़ी इस जगह से गुजरी थी| लेकिन, लोहे के सरिये की वजह से सिग्नल में खराबी आ गई और ट्रेन को रोकना पड़ा| बाद में जब ट्रैक की जांच की गई तो उस पर 9 लोहे के सरिये मिले|

पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन सरियों को जानबूझकर ट्रैक पर रखा गया था या यह कोई दुर्घटनावश हुआ है.
Train Accident News: मास्टरमाइंड की तलाश
पिछले कुछ महीनों में देश के विभिन्न हिस्सों में रेलवे ट्रैक पर सिलेंडर, पत्थर और अन्य सामान मिलने की घटनाएं सामने आई हैं| ऐसे में बठिंडा में हुई यह घटना और भी गंभीर हो जाती है| पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इन सभी घटनाओं के पीछे कोई एक ही मास्टरमाइंड है|
- यह भी पढ़े : Betul Police News: बैतूल पुलिस को खुला चैलेंज
Train Accident News: सूरत, कानपुर में ट्रेन हादसों का सिलसिला जारी, रेलवे सुरक्षा पर सवाल
देश में रेलवे सुरक्षा को लगातार चुनौतियां मिल रही हैं. हाल ही में सूरत और कानपुर में हुई अलग-अलग घटनाओं ने एक बार फिर रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं|
- यह भी पढ़े : Indore News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इंदौर DAVV में टॉपर्स को किया सम्मानित, स्वच्छता के लिए शहर की प्रशंसा की
Train Accident News: सूरत में रेलवे कर्मचारी की साजिश
सूरत में ट्रेन को पटरी से उतारने की कोशिश करने वाला आरोपी कोई और नहीं बल्कि खुद रेलवे का ही एक कर्मचारी निकला है| बताया जा रहा है कि प्रमोशन पाने के लालच में इस कर्मचारी ने यह साजिश रची थी| इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया है और इस मामले की जांच की जा रही है.

- यह भी पढ़े : Israel Pager Blast : हिजबुल्लाह कमांडर्स की पॉकेट तक कैसे पहुंचे बम, इजराइल का गुप्त ऑपरेशन
Train Accident News: कानपुर में गैस सिलेंडर और मालगाड़ी हादसा
वहीं, कानपुर में रेलवे ट्रैक पर एक गैस सिलेंडर मिलने से एक बड़ा हादसा होने से टल गया| ट्रेन ड्राइवर की सतर्कता से एक बड़ी दुर्घटना टल पाई. इसके अलावा, कानपुर में ही एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए| यह घटना गोविंदपुरी के पास जूही यार्ड में हुई|

Train Accident News: रेलवे सुरक्षा पर सवाल
इन घटनाओं के बाद एक बार फिर रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं| सवाल यह है कि आखिर रेलवे ट्रैक पर इतनी आसानी से कोई भी सामान कैसे रख सकता है? रेलवे कर्मचारी ही अगर ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं तो आम लोगों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाएगी?
- यह भी पढ़े: Laapataa Ladies Oscar Entry 2025: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ ने बनाई ऑस्कर 2025 में जगह
Train Accident News: सरकार और रेलवे प्रशासन की जिम्मेदारी
सरकार और रेलवे प्रशासन को इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए कड़े कदम उठाने होंगे| रेलवे ट्रैक की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए उन्हें नए उपाय करने होंगे| साथ ही, दोषियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए ताकि दूसरों को सबक मिल सके|
- यह भी पढ़े : Bengaluru Crime News: बेंगलुरु में श्रद्धा जैसा हत्याकांड, फ्रिज में मिले महिला के क्षत-विक्षत शव
_________________________________
इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।
साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें“



