ट्रेंडिंग

Fire Incident: काली माँ की प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा टला, अचानक आग लगने से मची भगदड़

Fire Incident: A major accident was averted during the immersion of the idol of Maa Kali, a stampede occurred due to a sudden fire

Fire Incident: मध्य प्रदेश के मैहर जिले में काली माता की प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घटना अमरपाटन कस्बे के आजाद चौक में हुई, जहां सैकड़ों की तादाद में लोग काली प्रतिमा के विसर्जन शोभायात्रा का हिस्सा थे। अचानक फायर इवेंट के दौरान मां काली की प्रतिमा में आग भड़क उठी, जिससे वहां अफरातफरी मच गई।

Maihar fire Incident
Maihar fire Incident

Fire Incident: अनार की चिंगारी से लगी आग

जानकारी के अनुसार, काली माता की प्रतिमा के पास जल रहे एक अनार की चिंगारी से आग लगी। आग ने तेजी से मूर्ति को घेर लिया, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे, लेकिन स्थानीय लोगों और आयोजकों की तत्परता से तुरंत आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Fire Incident: बड़ा हादसा होने से बचा

काली प्रतिमा के ऊपर बिजली के तार भी लगे हुए थे, जिससे आग की वजह से और बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि, मौके पर आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Maihar fire Incident
Maihar fire Incident

Maihar Fire Incident: आयोजन में कोई बाधा नहीं

आयोजकों और प्रशासन की सतर्कता से विसर्जन कार्यक्रम को किसी बड़े नुकसान से बचा लिया गया और शोभायात्रा को सुरक्षित रूप से सम्पन्न कराया गया। हालांकि, इस घटना ने सुरक्षा मानकों और फायर इवेंट्स के प्रति सावधानी बरतने की आवश्यकता को और अधिक मजबूत कर दिया है।

______________________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें” 

Kartik Trivedi

Kartik Trivedi is the Editor in Chief of Yatharth Yoddha Digital Desk and He is also the youngest Publisher and Editor of Medhavi Samachar.

Related Articles

Back to top button