Betul Traffic Management: बैतूल की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के बाद भी हालात बेहाल
Betul Traffic Management: Even after improvement in Betul's traffic system, the situation is bad
Betul Traffic Management: दीपावली की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने बेहतरीन ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने का दावा किया था, लेकिन वास्तविकता कुछ और ही तस्वीर पेश कर रही है। शहर की सड़कों पर जाम की स्थिति अब भी आम है। सोमवार को बडोरा ब्रिज पर लगे भयंकर ट्रैफिक जाम ने सभी दावों की पोल खोल दी, जब एक एंबुलेंस भी इस जाम में फंस गई और काफी देर तक मार्ग नहीं मिल पाया।

- यह भी पढ़े : Love Jihad Indore: फर्ज़ी पहचान के पीछे छुपा सच, हिंदू युवती के साथ लिव-इन में रह रहे मुस्लिम युवक की पोल खुली
Betul Traffic Management: धन्ना सेठों की दुकानों और अव्यवस्थित स्टॉल बने आवागमन में बाधा
त्योहार के सीजन में शहर की सड़कों पर मिठाइयों के छोटे-छोटे स्टॉल भी अव्यवस्थित रूप से लग गए हैं, जिसे मुख्य नगर पालिका बैतूल द्वारा हटाया नहीं जा रहा है। शहर के कोठी बाजार और गंज क्षेत्र में बड़े व्यापारियों ने दुकान के सामने पुरी रोड घेर कर रखी हुई है। लेकिन प्रशासन इनकी ओर ध्यान नहीं दे रहा है। यह दुकानदार ट्रैफिक व्यवस्था को और बिगाड़ रहे हैं। ये छोटे स्टॉल जगह-जगह फुटपाथ और सड़क किनारे लगने से आवागमन में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। त्योहार के चलते लोग बड़ी संख्या में इन स्टॉल्स पर खरीदारी के लिए रुक रहे हैं, जिससे वाहनों की लाइनें लंबी हो रही हैं।

Betul Traffic Management: फुटकर व्यापारियों पर ही ज़ोर आजमाइश
बैतूल नगर पालिका सिर्फ फुटकर और छोटे व्यापारियों पर ही अपनी जोर आजमाइश दिखाता है क्या कारण है कि यह बड़े व्यापारियों पर अपनी ताकत का प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। बड़े व्यापारी रोडो पर अपनी दुकानों का सामान सजा कर रखे हुए हैं इन पर कार्रवाई करने में क्यों परहेज कर रहे हैं
Betul Traffic Management: प्रशासनिक इंतजाम के बावजूद स्थिति गंभीर
सोमवार के बाद मंगलवार सुबह भी कई सड़कों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति देखी गई। शहर के कई मुख्य मार्गों पर सुबह होते ही गाड़ियों की कतारें लगने लगीं। प्रशासन द्वारा खासकर भीड़भाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, लेकिन ये प्रयास ट्रैफिक की समस्या को कम करने में नाकाफी साबित हो रहे हैं।
- यह भी पढ़े : Madhya Pradesh IPS transfers: मध्य प्रदेश में 7 आईपीएस अधिकारियों के बड़े फेरबदल, देखे सूची
Betul Traffic Management: स्थानीय निवासियों की परेशानियां
स्थानीय निवासियों का कहना है कि त्योहार की व्यस्तता के चलते उनकी दैनिक आवागमन और कार्यों में देरी हो रही है।

त्योहारी मौसम में बैतूल की ट्रैफिक व्यवस्था का यह हाल एक चुनौतीपूर्ण विषय बना हुआ है। यदि जल्द ही प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।
—————————————–
इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।
साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें”



