Indore Holiday Update: इंदौर जिले में पहले घोषित किए गए दीपावली के बाद का स्थानीय अवकाश अब रद्द कर दिया गया है। कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी एक संशोधित आदेश के अनुसार, 1 नवंबर 2024 (दीपावली का दूसरा दिन) को घोषित स्थानीय अवकाश को अब निरस्त करके इसके स्थान पर, अब 12 नवंबर 2024 (देवउठनी एकादशी) को पूरे जिले में स्थानीय अवकाश घोषित कर दिया गया है।

मध्य प्रदेश शासन द्वारा गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में 1 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई थी, लेकिन जिले में इस अवकाश को अब देवउठनी एकादशी पर मनाने का निर्णय लिया गया है। इस नए आदेश के अनुसार, 12 नवंबर को सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल, और अन्य सार्वजनिक संस्थान बंद रहेंगे। हालांकि, कलेक्टर के आदेश में साफ साफ लिखा गया है की यह अवकाश बैंक और कोषालय/उपकोषालय पर लागू नहीं होगा।
- यह भी पढ़े : Betul Crime News: लल्ली चौक पर दो पक्षों में विवाद, सरेआम तलवार लहराकर दिखाने की कोशिश, वीडियो वायरल
Indore Holiday Update: आदेश की कुछ प्रमुख बातें

- 1. 1 नवंबर का स्थानीय अवकाश रद्द कर 12 नवंबर 2024 को स्थानीय अवकाश घोषित कर दिया गया है।
- 2. यह अवकाश केवल सरकारी संस्थानों पर लागू होगा, जबकि बैंक और कोषालय सामान्य रूप से शुरू रहेंगे।
यह आदेश जिला कलेक्टर द्वारा 11 नवंबर 2024 को जारी किया गया है और इसे संबंधित सभी सरकारी विभागों को सूचित कर दिया गया है।
- यह भी पढ़े : Bhopal Harrasment News: अधिकारियों की अनदेखी, कृषि विभाग में महिला कर्मचारी से दुर्व्यवहार पर सवाल
____________________________
इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।
साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें“



