DSLR कैमरे के साथ 4 अक्टूबर को लॉन्च होंगे Google Pixel 8 Series के ये फोन, iPhone 15 से भी ज्यादा हैं फीचर्स
pixel 8 release date, pixel 7, pixel 7 pro, pixel 8 price, pixel 8 specs, pixel 8a, pixel 8 colors, Google Pixel 8 Series, Google Pixel 8 Pro, Google, Google Pixel Phones,
![]()
Google Pixel 8 Series अगले महीने में लॉन्च होने वाली है। इस सीरीज में आपको दो स्मार्टफोन्स Pixel 8 और Pixel 8 Pro देखने को मिलेंगें। 4 अक्टूबर को ये स्मार्टफोन्स दुनियाभर में लॉन्च होने जा रहे हैं। Google Pixel 8 Pro को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं। एक नए प्रोमो वीडियो में Google Pixel 8 Pro, Pixel 8 और Watch 2 का खुलासा किया गया है। कहा जा रहा है कि गूगल, Pixel 8 मॉडल भारत में लाएगा। Google Pixel Watch 2 को भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है।
खबर ये भी हैं: Funny Jokes : डॉक्टर- कैसे टूट गए तुम्हारे 3 दांत? मरीज- पत्नी ने कड़क रोटी बनाई थी…….

Google Pixel 8 Series के संभावित स्पेसिफिकेशन
Pixel 8 और Pixel 8 Pro फोन में कई बेहतरीन फीचर्स मिलेंगे, जिसमें Pixel 8 में 60HZ से 120HZ का रिफ्रेश रेट, 6।2 इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले, जो 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगी। वहीं Pixel 8 Pro में 120HZ का रिफ्रेश रेट और 2400 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।
गूगल Pixel 8 Pro में 6।7 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले दे सकता है। इसके साथ ही पिक्सल 8 सीरीज के दोनों मॉडल में Google Tensor G3 चिपसेट दिया जाएगा, जो टाइटन M2 सुरक्षा कोप्रोसेसर के साथ जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही इस सीरीज में 8GB LPDDR5X रैम मिलेगी। वहीं पिक्सल 8 128GB और 256GB UFS 3।1 स्टोरेज में लॉन्च किया जा सकता, जबकि पिक्सल 8 प्रो को 8GB LPDDR5x रैम और 1TB की स्टोरेज मिल कसती है।
Google Pixel 8 Series फोन की बैटरी
वहीं जब Pixel 8 और Pixel 8 Pro फोन की बैटरी और चार्जिंग की बात आती है, तो Pixel 8 में 4575mAh की बैटरी मिलेगी जो 27w के फास्ट चार्जर को सपोर्ट करेगी, इसके साथ ही ये 18W के Qi वायलेस चार्जर को भी सपोर्ट करेगी। दूसरी और Pixel 8 Pro में 5050mAh की बैटरी मिलेगी, जो 30W के फास्ट चार्जर को सपोर्ट करेगी और इसमें 23W के Qi वायरलेस चार्जर का सपोर्ट मिलेगा।
खबर ये भी हैं: Betul News : राठौर समाज के दर्जनो युवाओं ने ली भाजपा की सदस्यता, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल की उपस्थिती में हुए शामिल
Google Pixel 8 Series का कैमरा
वहीं, दोनों ही स्मार्टफोन्स में 50MP प्राइमरी रियर कैमरा मिल सकता है। वहीं Google Pixel 8 में अल्ट्रा वाइड एंगल शॉट्स के लिए 12 MP Sony IMX386 सेंसर है। वहीं Pixel 8 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 64 MP मेन कैमरा, 48 MP अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा हो सकता है। सेल्फी के लिए दोनों मॉडल्स में 10।5- इंच का मेगापिक्सल सेंसर हो सकता है।
खबर ये भी हैं: Betul samachar : राष्ट्र और समाज के हित मे शिक्षक हो यही है शिक्षक का महामन्त्र: राष्ट्रीय संघटन मंत्री
Google Pixel 8 Series की कीमत
स्पेसिफिकेशंस के बाद कीमत की बात करें, तो Pixel 8 की शुरुआती कीमत EUR 799 यानी 70,200 रुपए हो सकती है। वहीं Google Pixel 8 Pro की शुरुआती कीमत EUR 1099 यानी 96,500 रुपए हो सकती है।
खबर ये भी हैं: Betul Today News : कांग्रेस-बीजेपी को चुनौती देंगी जयस, विधानसभा की 5 सीटों पर ठोकेगी ताल



