Betul News : प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ जिला बैतूल में हुई नई नियुक्तियां।
Betul News : Press Media Journalist Welfare Association new in District Betul
Betul News : प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ में जिला बैतूल में नई नियुक्तियां की गई हैं। पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पवैया द्वारा जिला कार्यकारी अध्यक्ष बैतूल के रूप में विनोद जगताप,जिला मंत्री मनोज तयवाड़े,जिला प्रचारक राजेश नगदे की नियुक्ति की गई है।
इन नामों की अनुशंसा बैतूल जिलाध्यक्ष राकेश सिंह व संभागीय अध्यक्ष नर्मदापुरम शिबू विश्वकर्मा द्वारा की गई थी, जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई।
प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के जिला पदाधिकारियों और सदस्यों ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के प्रति विश्वास जताया कि वे पत्रकार हितों की रक्षा और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वाहन करेंगे।
यह भी पढ़े : Betul Corruption News: भीमपुर BRC ने मांगी 1.50 लाख की रिश्वत
नियुक्ति के इस अवसर पर प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवीनाथ लोखंडे,जिला संगठन महामंत्री मनोहर अग्रवाल,जिला उपाध्यक्ष इदरीस विराणी,संदीप वाईकर, जिला सचिव रामराव देशमुख, जिला मंत्री अल्केश धुर्वे,जिला कोषाध्यक्ष मुकेश बामने,जिला प्रचारक सुनील सोनारे ने भी सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित करें।



