Land Fraud Case Betul: ग्राम झाडेगांव की एक आदिवासी महिला ने अपनी उपजाऊ कृषि भूमि से अवैध रूप से मिट्टी खनन करने और सौदे में धोखाधड़ी करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्टर, एसपी से न्याय की मांग की है। आवेदिका सुमित्रा पिता रामचरण टांडिलकर ने शिकायत में बताया कि उसकी ग्राम झाडेगांव स्थित भूमि खसरा नंबर 6/2, 6/3, 6/4 कुल 4.082 हेक्टेयर में से अनावेदकों ने 10 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से 2 एकड़ भूमि का सौदा किया था,
लेकिन इसके बदले उसे केवल 20 हजार रुपये ही दिए गए। आवेदिका का आरोप है कि अनावेदकों ने उसकी उपजाऊ कृषि भूमि से जेसीबी मशीन से खुदाई कर काली मिट्टी और बिना नंबर का डम्पर में भरकर बेच दी, जिससे उसे भारी नुकसान हुआ है।

- यह भी पढ़े: Betul crime rate: वर्ष 2019 के मुकाबले 2025 में आधे से भी कम हुए बैतूल जिले में अपराध…
Land fraud case Betul:आवेदिका सुमित्रा का कहना है कि जब उसने अनावेदकों से पूछा कि वे किसकी अनुमति से मिट्टी निकाल रहे हैं, तो उसे फर्जी माइनिंग लेटर दिखाया गया। उसने दावा किया कि करीब 200 से 300 डम्पर काली मिट्टी और मुरम अवैध रूप से निकाली जा चुकी है, जिससे अनावेदकों ने लाखों रुपये का मुनाफा कमा लिया है। अनावेदक ने 2.5 लाख रुपये देने का वादा किया था, लेकिन अब वह केवल 20 हजार रुपये देकर बाकी राशि देने से इनकार कर रहा है।

Land Fraud Case Betul: फर्जी केस में फंसाने की दी धमकी
आवेदिका का आरोप है कि अनावेदक ने सत्ता पार्टी का नेता बताते हुए उसे धमकी दी कि अगर उसने पैसे की मांग की तो उसे फर्जी केस में फंसा दिया जाएगा। इस मामले में आवेदिका ने कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
____________________________
इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।
साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें“



