RTO fine on buses: स्कूल एवं यात्री बसों की सुरक्षा और वैध दस्तावेजों की जांच को लेकर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) द्वारा सघन अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. के निर्देशानुसार की गई।

आरटीओ श्री मनोज कुमार तेहनगुरिया ने जानकारी दी कि शुक्रवार को सागर जिले के बहेरिया तिराहा, बण्डा रोड पर दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक यातायात पुलिस और प्रवर्तन अमले की संयुक्त टीम द्वारा 42 यात्री वाहनों की जांच की गई।
RTO fine on buses: 15 बसों पर कार्रवाई, ₹46,000 जुर्माना वसूला
इस जांच के दौरान कुल 15 यात्री बसों में विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं पाई गईं। इन वाहनों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की संबंधित धाराओं के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई और ₹46,000 की जुर्माना राशि वसूल की गई।

- यह भी पढ़ें: Bihar Crime News: मासूम बेटे के सामने दरिंदगी: महज़ 10 हज़ार रुपये के लिए पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
RTO fine on buses: दस्तावेज साथ रखें, सीट हटाएं, वरना कार्रवाई तय
आरटीओ ने वाहन चालकों एवं स्वामियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे संचालन के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेज — बीमा, फिटनेस प्रमाण पत्र, परमिट, पंजीयन कार्ड, वाहन चालक का हैवी ड्राइविंग लाइसेंस, टैक्स रसीद एवं प्रदूषण प्रमाण पत्र — हमेशा साथ रखें।

RTO fine on buses: आरटीओ ने दिए वाहन चालकों को कड़े निर्देश
साथ ही, यात्री वाहनों में आपातकालीन द्वार पर लगाई गई अतिरिक्त सीटों को तत्काल हटवाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि अगली जांच के दौरान आपातकालीन द्वार पर सीट पाई गई, तो संबंधित वाहन मालिक के विरुद्ध विधिसम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
- यह भी पढ़ें: Water Crisis Betul: यहां जल को तरसता जीवन
____________________________
इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।
साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें“



