बैतूल

Betul panchayat corruption: चुना गोसाई पंचायत में 20 हजार के फर्जी भुगतान का आरोप

Betul Panchayat corruption: Allegations of fraudulent payment of Rs 20,000 in Chuna Gosai Panchayat

Betul panchayat corruption: चिचोली तहसील की ग्राम पंचायत चुना गोसाई में पंचायत सचिव पर फर्जी भुगतान और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। ग्रामीण दिनेश यादव ने कलेक्टर से शिकायत कर पंचायत सचिव के कार्यकाल की जांच कराने की मांग की है।

Betul panchayat corruption

Betul panchayat corruption: फर्जी बिलों का आरोप

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सचिव ने अपने नाम से 20 हजार रुपए का फर्जी भुगतान निकाल लिया। साथ ही मोबाइल और लैपटॉप खरीदी में वास्तविक राशि से अधिक भुगतान दर्शाया गया। स्टेशनरी के नाम पर भी फर्जी बिल लगाकर राशि निकालने का आरोप लगाया गया है।

Betul panchayat corruption: शिकायतकर्ता का यह भी कहना

शिकायत में कहा है कि मंगल बिसराम और रामजी कली के खेतों में कागजों पर कुआं रिचार्ज कार्य दिखाकर भुगतान कर दिया गया, जबकि मौके पर कोई निर्माण कार्य नहीं हुआ। आवेदन में पंचायत के विभिन्न भुगतानों की बारीकी से जांच कराने की मांग की गई है।

Betul panchayat corruption

Betul panchayat corruption: दिनेश यादव ने लगाए आरोप

दिनेश यादव का कहना है कि उन्होंने पहले भी जनपद पंचायत चिचोली के सीईओ को कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक जांच शुरू नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि जनपद स्तर पर सचिव और सरपंच को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

Betul panchayat corruption: शिकायतकर्ता ने दी चेतावनी

शिकायतकर्ता ने चेतावनी दी है कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो वे लोकायुक्त भोपाल में सीईओ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे।

____________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button