Viral Political Post Betul: शेर जागा और उड़ी नींद, फेसबुक पोस्ट ने बदला सीन
Viral Political Post Betul: Lion woke up and lost his sleep, Facebook post changed the scene
Viral Political Post Betul: बैतूल कांग्रेस के जिला महासचिव मोनू बडोनिया की एक ताज़ा सोशल मीडिया पोस्ट ने स्थानीय राजनीति में हलचल मचा दी है। बडोनिया ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक बेहद रहस्यमयी और तीखी पोस्ट साझा की है, जिसके बाद से राजनीतिक गलियारों में कयासों और चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। पोस्ट में बिना किसी का नाम लिए सीधे तौर पर तीखा हमला बोला गया है, जिससे विरोधी खेमे में बेचैनी साफ देखी जा सकती है।

Viral Political Post Betul: इस पोस्ट में बडोनिया ने लिखा है, “इन भाँडो ने सोए हुए शेर को जगाया है बहुत जल्दी इनका अश्लील वीडियो वायरल होगा कमंडल।” रंग-बिरंगे बैकग्राउंड वाली इस पोस्ट में ‘कमंडल’ शब्द का इस्तेमाल कौतूहल का विषय बना हुआ है। राजनीतिक जानकार इसके अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं। कुछ लोग इसे ‘कमंडल’ की राजनीति पर तंज मान रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि यह शब्द किसी खास पद या संगठन के पदाधिकारी की ओर इशारा करता है।

Viral Political Post Betul: टारगेट कौन? सस्पेंस बरकरार
भले ही इस पोस्ट में किसी नेता या पार्टी का स्पष्ट नाम नहीं है, लेकिन ‘अश्लील वीडियो वायरल होने’ के दावे ने पूरी सियासत में खलबली मचा दी है। सोशल मीडिया पर अब लोग मजे लेकर पूछ रहे हैं कि आखिर मोनू भाई के निशाने पर कौन है? यह तीखा तीर किसके लिए छोड़ा गया है?

Viral Political Post Betul: क्या वाकई आएगा कोई वीडियो?
इस रहस्यमयी पोस्ट के बाद अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या वाकई आने वाले दिनों में कोई बड़ा राजनीतिक धमाका होने वाला है या फिर यह सिर्फ सोशल मीडिया के माध्यम से विरोधियों की नींद उड़ाने और उनके मजे लेने का एक सियासी दांव है। बहरहाल, मोनू बडोनिया की इस एक पोस्ट ने पूरी लोकल राजनीति का पारा ज़रूर गरमा दिया है।
- यह भी पढ़ें : Private School Violations: नगर सरकार के अंधा युग में संघनिष्ठ संविधान को दिखा रहे ठेंगा
____________________________
इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।
साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें“



