बैतूलराजनीती

Betul Congress News: जिला कांग्रेस में वन मैन शो

Betul Congress News: One man show in District Congress

Betul Congress News: जिला राजनीति में इन दिनों सियासी पारा बेहद गर्म है। बिखराव के दौर से गुजर रही बैतूल कांग्रेस इस समय पूरी तरह से वन मैन शो बनकर रह गई है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व विधायक निलय विनोद डागा के नेतृत्व में चल रही पार्टी का आलम यह है कि यहाँ संगठन की विचारधारा और सिंबल से बड़ा एक नेता का निजी चेहरा हो गया है। हर आयोजन और हर गतिविधि में सिर्फ और खुद को चमकाने की यह होड़ कांग्रेस को गर्त में धकेल रही है।

Betul Congress News

Betul Congress News: पार्टी के पेज धूल खा रहे, नेताजी की ब्रांडिंग ‘सुपरफास्ट

बैतूल कांग्रेस के जमीनी खोखलेपन का सबसे बड़ा सबूत इसका सोशल मीडिया मैनेजमेंट है। फेसबुक पर ‘बैतूल कांग्रेस‘ और इंस्टाग्राम पर ‘डीसीसी बैतूल‘ के आधिकारिक पेज निष्क्रिय पड़े हैं। इसके उलट, ‘ऑफिस निलय डागा‘ और निलय डागा का पर्सनल पेज दिन-रात सुर्खियां बटोर रहा है। इस वन मैन शो की हकीकत यही है कि आईटी सेल की पूरी फौज बैतूल कांग्रेस का वजूद खड़ा करने के बजाय, केवल अपने आका की व्यक्तिगत ब्रांडिंग में जुटी हुई है।

Betul Congress News

Betul Congress News: प्रेस रिलीज से कांग्रेस का ‘लोगो’ और कार्यकर्ताओं का चेहरा गायब

इस वन मैन शो का हैरान करने वाला उदाहरण हाल ही में देखने को मिला जब कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की घोषणा हुई। मीडिया को जारी प्रेस रिलीज से कांग्रेस के आधिकारिक सिंबल (लोगो) को ही दरकिनार कर दिया गया। इतना ही नहीं, जिन कर्मठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई थी, उनकी तस्वीरों को तवज्जो देने के बजाय पूरी रिलीज में सिर्फ और सिर्फ जिला अध्यक्ष निलय डागा की चमचमाती तस्वीर लगा दी गई।

कार्यकर्ताओं के सिर्फ नाम लिख देने से जमीन पर काम करने वाले लोग आज तक यह नहीं पहचान पाए कि आखिर किसे क्या दायित्व मिला है। प्रेस रिलीज में कांग्रेस के लोगो से यह परहेज साफ बयां करता है कि जिला अध्यक्ष के लिए संगठन से बड़ा अपना निजी प्रचार है।

Betul Congress News: चलते-चलते: जरा जुबान संभालकर नेताजी

बैतूल कांग्रेस इन दिनों जिस राजनीतिक हताशा और फ्रस्ट्रेशन से गुजर रही है, उसमें नेताजी हर जगह कुछ का कुछ बोलते नजर आ रही हैं। इस अनियंत्रित तेवर के कारण आने वाले समय में कांग्रेस को बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। इसकी बानगी विगत दिनों पूर्व तब देखने को मिली जब मटका गिफ्ट करने नगर पालिका पहुंचे नेताजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

Betul Congress News

Betul Congress News: खुद उनके ही पेज पर डले इस वीडियो के आखिरी हिस्से में वे सरेआम यह कहते नजर आए कि “जो मुंह में आया बक दिया, बाकी तो सब जानते हैं…”। अब नेताजी इस तरह के फ्रस्ट्रेटेड बयानों से जनता के बीच आखिर क्या साबित करना चाहते हैं? राजनीति में जुबान का फिसलना और ‘जो मुंह में आए वो बक देना’ कभी भी भारी पड़ सकता है। अगर इसी फ्रस्ट्रेशन में कभी कुछ ज्यादा उल्टा-सीधा निकल गया, तो लेने के देने पड़ जाएंगे और पूरी कांग्रेस के लिए बड़ी तकलीफ खड़ी हो जाएगी।

यह भी पढ़ें : Ganesh Vihar Illegal Colony Gouthana: टीएंडसीपी और रेरा को समझ रहे ‘ऐरा-गेरा’

____________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button