बैतूल
Betul news:विकास पर्व के तहत विधायक आमला ने विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया
Betul news:MLA Amla inaugurated various works and performed Bhumi Pujan under Vikas Parv
Betul news:(बैतूल)। विकास पर्व-2023 के तहत आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने सोमवार को जनपद पंचायत आमला अंतर्गत ग्राम टीकाबर्री में 70.83 लाख तथा टापरवानी में 44.09 लाख की लागत से जल जीवन मिशन से निर्मित नलजल योजनाओं का लोकार्पण किया। ग्राम जामुन बिछुआ में 13 लाख की लागत से स्वीकृत प्राथमिक शाला भवन का भूमिपूजन किया।
इसी प्रकार उन्होंने ग्राम खांडे पिपरिया में 65 लाख की लागत से पूर्ण जल जीवन मिशन की नलजल योजना का लोकार्पण किया। आमला विधायक डॉ पंडाग्रे ने घाटावाड़ीखुर्द में 24 लाख रूपए की लागत से नलजल योजना का भी लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने 12 लाख की लागत से निर्मित प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला भवन बॉउंड्रीवाल लोकार्पण किया।



