Betul News: मां माचना के जीवन अस्तित्व को बचाने का 75वां दिन
Betul News: 75th day of saving the existence of Maa Machna
Betul News: (बैतूल)। मां माचना के जीवन अस्तित्व को बचाने का 75वां और अभियान को विराम दिया गया। इस मौके पर समाजसेवी बबलू दुबे ने कहा कि का मां माचना को बचाने का सतत निरंतर अभियान सदा सदा के लिए प्रारंभ हुआ आज मां माचना के जीवन अस्तित्व को बचाने का निरन्तर 75वां और अन्तिम दिन था। जो पुन: फिर जारी रहेगा।
आज इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरीको द्वारा समाज सेवक प्रकृति प्रेमी प्रतिदिन सेवा देने वाले दीपक नामदेव, कुलदीप सुभाष भाई साथ प्रो.शंकर सातनकर जिनकी अथक परिश्रम कोचिंग से 15 विद्यार्थियों ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा में सफ़लता अर्जित की हैं का नागरिक अभिनंदन और आत्मीय सम्मान किया गया।
आज नगर के अनेकों गणमान्य नागरिको ने मेहनत लगन नैतिकता से अपनी मां माचना के किनारों को पॉलिथिन प्लास्टिक मुक्त करने का कार्य किया और आप सभी के सहयोग के आभार व्यक्त किया गया। बबलु दुबे ने कहा कि मां माचना सबकी हैं इसलिए कार्य भी सभी को मिलकर करना होगा। आप सभी से अनुरोध है स्वयं इस बात पर विचार करें की यदि हम सब मिलकर निरंतर कार्य करे तो हम अपनी मां को सदानीरा अविरल प्रवाह से बहते हुए देख सकते हैं। हम नहीं चाहेंगे की मां माचना प्रदूषित, पॉलिथिन प्लास्टिक जल कुंभी से भरी हुई गटर से बुरी हालात में बहती हुए दिखे? प्रतिदिन नदी के किनारों से पोलिथन प्लास्टिक एकत्रित करने का कार्य जारी रहेगा।
मां माचना के तल मे उतरकर कार्य को विराम दिया जाता हैं । मां माचना प्रकृति ने अब तल मे उतरने की अनुमति प्रदान नही करती हैं। 15 जुलाई को मां माचना के जीवन अस्तित्व को बचाने के इस अभियान के 75 दिन पूरे हो गए। श्री दुबे ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया।



