बैतूल

Betul News: प्रदुषण अनेक बीमारियां का जनक,नुक्कड़ नाटक से बच्चों ने बताया पर्यावरण का महत्व

Betul News: Pollution is the father of many diseases, children told the importance of environment through street play

Betul News: प्रदुषण अनेक बीमारियां का जनक,नुक्कड़ नाटक से बच्चों ने बताया पर्यावरण का महत्वBetul News:(बैतूल)। आज की पीढी पर्यावरण के महत्व को समझ रही है क्योंकि उन्होने प्रदषुणयुक्त वातावरण को करीब से देखा है।  माइन्डस आई इन्टरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर डॉ.ओपी राठौर के मार्गदर्शन में पर्यावरण सप्ताह के समापन के अवसर पर पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम के तहत लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के लिए छात्र-छात्राओं द्वारा नागरिकों के घर-घर जाकर विभिन्न प्रजातियों के पौधें भेंट कर पौधारोपण के लिए प्रेरित किया।

साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने का संदेश दिया। इस दौरान छात्र-छात्राएं, शाला स्टॉफ, द्वारा रैली निकालकर पोस्टर और नारों के माध्यम से जीवन में पर्यावरण और वृक्षों का महत्व बताया गया।

Betul News: प्रदुषण अनेक बीमारियां का जनक,नुक्कड़ नाटक से बच्चों ने बताया पर्यावरण का महत्वइस मौके पर डॉ.ओपी राठौर ने कहा कि धुंए और प्रदुषण से आज अस्थमा जैसी अनेक गंभीर बीमारियां सामने आ रहीं हैं। जिनसे बचने का एकमात्र उपाए है पर्यावरण संरक्षण। बच्चों के इस प्रयास की सभी ने सराहना की।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button