Betul Samachar: डेढ़ माह बाद फिर शुरू हुई मां पुण्य सलिला सूर्यपुत्री ताप्ती जी की प्रसादी खिचड़ी
Betul Samachar: Mother Punya Salila Suryaputri Tapti ji's Prasadi Khichdi started again after one and a half month

Betul Samachar: (बैतूल)। यूं तो बैतूल जिले में दो दर्जन से अधिक संस्थाए और संगठन तथा राजनैतिक एवं सामाजिक संगठन जिले की जीवन रेखा पुण्य सलिला मां सूर्यपुत्री ताप्ती के नाम पर कुछ करते है और कुछ करने का नाटक नौंटकी करते है।
ताप्ती की चुनरी यात्रा या ताप्ती के नाम पर तथाकथित आयोजन करने वाले ताप्ती जन्मोत्सव पर ताप्ती की पूजा अर्चना करना भूल गए लेकिन यदि कोई नहीं भूला तो वह ताप्ती भक्त रामकिशोर पंवार है जिसके जन्म दिवस पर बीते वर्ष 23 मई 2022 को शुरू की गई मां ताप्ती खिचड़ी प्रसादी सेवा लगातार 52 सप्ताह तक चलने के बाद 23 मई 2023 से बंद हो गई थी अब वही ताप्ती प्रसादी खिचड़ी सेवा सावन माह की 15 जुलाई 2023 दिन शनिवार को दोपहर 2 बजे मीडिया सेंटर के सामने शुरू की गई। मां सूर्यपुत्री ताप्ती जागृति समिति मध्यप्रदेश के बैनर तले ताप्ती भक्तो के बीच बाटी जाने वाली प्रसादी खिचड़ी सेवा एक बार फिर से शुरू हो गई।
समिति के प्रदेश अध्यक्ष रामकिशोर पंवार द्वारा स्वंय के खर्चे से शुरू की गई प्रसादी खिचड़ी सेवा का आज जिला मुख्यालय पर सैकड़ो भक्तो ने लाभ लिया। वर्तमान समय में प्रसादी खिचड़ी सेवा के मुख्य सेवादार दुर्गेश मालवी ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को दोपहर मां ताप्ती का पूजन करने के बाद यह प्रसादी सेवा जब तक माता रानी की कृपा बरसती रहेगी जारी रहेगी। इस प्रसादी सेवा का सबसे अधिक लाभ बैतूल जिला मुख्यालय पर शासकीय कन्या शाला कोठी बाजार एवं छात्रावासो में रहने वाली छात्राओ द्वारा लिया जाता है।
मां ताप्ती को भेट की जाने वाली खिचड़ी के बाद किसी भी कन्या स्वरूपा देव कन्या को प्रसादी भेट करने के बाद यह सेवा लगातार जब तक खिचड़ी समाप्त नहीं हो जाती तब तक बांटी जाती है। ग्रामिण क्षेत्र से जिला मुख्यालय पर आने वाने अनेको लोगो की पेट की तृप्ति का कारण बनती है मां ताप्ती प्रसादी खिचड़ी जो कि एक प्रसाद के रूप में दी जाती है। इस प्रसादी सेवा में जिला मुख्यालय के पत्रकार साथियों द्वारा धार्मिक सदभावना का परिचय देकर प्रसादी वितरण किया जाता है।



