बैतूल

Betul Samachar: भाजयुमो जिला महामंत्री ने बच्चों से किया संवाद, कहा- विद्यार्थी जीवन भविष्य गढ़ने का स्वर्णिम समय

Betul Samachar: BJYM District General Secretary interacted with the children, said- student life is the golden time to build a future

विद्यार्थियों को महापुरुषों पर आधारित पुस्तकें भेंट की, स्कूल को पंखा देने के लिए की घोषणा

Betul Samachar: भाजयुमो जिला महामंत्री ने बच्चों से किया संवाद, कहा- विद्यार्थी जीवन भविष्य गढ़ने का स्वर्णिम समयBetul Samachar:(बैतूल)। एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला गोधना एवं शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल गोधना में स्कूल चलें अभियान एवं भविष्य से भेंट कार्यक्रम के तहत सरपंच ग्राम पंचायत गोधना एवं भाजयुमो जिला महामंत्री संतोष चिक्का टेकाम ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया।टेकाम ने विद्यार्थियों से भविष्य के सुनहरे सपने देखने और उनको पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन भविष्य गढ़ने का स्वर्णिम समय और सर्वश्रेष्ठ जीवन होता है।

विद्यार्थी जीवन में अध्ययन, चिंतन और मनन के साथ विद्या अर्जित करना विद्यार्थी का दायित्व होता है। गुरुजनों की आज्ञा का पालन करना एवं विद्यालय में अनुशासन में रहना, यह महत्वपूर्ण दायित्व होता है। धार्मिक संस्कारों को अपने हृदय में विकसित करना विद्यार्थी का दायित्व है।

देश एवं मध्य प्रदेश में विद्यार्थी निरंतर प्रतिभा प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतिभा को आगे बढ़ने में कोई बंधन आड़े नहीं आते। चाहे बेटा हो या बेटी, सामान्य बच्चे हों या दिव्यांग, प्रतिभाशाली बच्चों ने सभी बंधनों को तोड़ कर सफलताएं अर्जित कर दिखाई है। निश्चित ही मध्यप्रदेश इन विद्यार्थियों पर गर्व कर सकता है। उन्होंने कहा कि, आज मैं आपके भविष्य के संबंध में बात करने आया हूं। आपका भविष्य कैसा होगा, यह आप पर निर्भर है। आप भविष्य में क्या बनेंगे यह भी आप पर निर्भर करता है।

सिविल सर्विस की दी जानकारी

Betul Samachar: भाजयुमो जिला महामंत्री ने बच्चों से किया संवाद, कहा- विद्यार्थी जीवन भविष्य गढ़ने का स्वर्णिम समयउन्होंने विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के लिए मेडिकल, इंजिनियरिंग, सिविल सेवा सर्विस आदि  विभिन्न क्षेत्रों के विषय में मार्गदर्शन दिया। साथ ही भारत का संविधान एवं महापुरुषों की जीवनी की पुस्तकें भेंट की। स्कूल में पंखे की व्यवस्था नही होने के कारण 5 पंखे देने की घोषणा की। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत गोधना के वरिष्ठ भूतपूर्व छात्र सहित शिक्षक इवने, यादव दादाजी, स्कूल स्टॉफ रजनी ईश्वरदास मर्सकोले, सालिकराम, सुजाता उइके, श्रीमती सीमा, शिक्षक प्रवीण, परते, चिंचोले, यादव, नागले, चौहान मैडम एवं शिक्षक आर्य उपस्थित रहे।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button