बैतूल

Betul News: काम,क्रोध, लोभ की खिडक़ी पर पर्दा जरूरी

Betul News: It is necessary to cover the window of work, anger and greed

Betul News: काम,क्रोध, लोभ की खिडक़ी पर पर्दा जरूरीBetul News: (बैतूल)। शिव मंदिर विनोबा वार्ड में प्रतिवर्षानुसार भागवत कथा प्ररंभ हुई। कथा के प्रथम दिवस कथा वाचक पंडित सुखदेव शर्मा ने कहा कि वर्तमान कथाओं का विशेष दौर चल रहा है। श्रोता-वक्ता, पुत्र, पद, प्रतिष्ठा, धन ऐश्वर्य के लिए कथा में बढ़-चढ कर भाग ले रहें या भगवान को प्राप्त करना चाहते हैं। इसको ह्रदय में खोजना चाहिए। भगवान भी भक्ति की प्राप्ती उन्हें देती है जो जगत को भूलकर जगदीश की तलाश में चलते हैं।

नरसिंह मेहता, तुलसीदास, नामदेव शबरी, धु्रव, प्रहलाद ये वो दिव्य आत्मा है। जिन्होने धन, पद, लाभ, प्रतिष्ठा को भुलाकर गोविंद से मन जोड़ा। कथा से देश-प्रदेश जिला, गांव, घर, परिवार सुधरे अच्छी बात है। खिडक़ी में देखो चोर कहां से घुस सकता है। यह वो साधन है जहां से चोरी हो सकती है। काम, क्रोध, लोभ से वही खिडक़ी है।

हमारे पास ऐसे बहुत साधन हो गए है जहां से काम क्रोध, लाभ धुस रहे है। इन साधनों से पर्दा लगाना जरूरी है नहीं तो इसका सीधा असर परिवार पर पड़ रहा है। इसे चिन्हित करने के लिए कथा की आश्यकता है। कथा 25 जुलाई को विराम होगी, प्रतिदिन कथा दोपहर 2 से 5 बजे तक की जा रही है। कथा आयोजक तुलसीराम राठौर, रामकिशन साहू ने सभी से कथा लाभ लेने का आग्रह किया है।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button