बैतूल

Betul Samachar: मिलेट माह मे मनाया मोटे अनाज का उत्सव, भाजपा महिला मोर्चा ने ढेरो पकवानो का लगाया स्टाल

Betul Samachar: Festival of coarse grains celebrated in the month of millet, BJP Mahila Morcha put up a stall of many dishes

Betul Samachar: मिलेट माह मे मनाया मोटे अनाज का उत्सव, भाजपा महिला मोर्चा ने ढेरो पकवानो का लगाया स्टालBetul Samachar:(बैतूल)। वर्ष 2023 को मिलेट इयर घोषित किया है वही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वस्थ भारत के लिए मिलेट मुवमेंट को आगे बढाने के लिए कार्य कर रहे है। इसी तत्वावधान मे जुलाई माह को मिलेट मंथ भी घोषित किया गया है।

जिसको लेकर भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं सदस्यो द्वारा मोटे अनाज से बने ढेरो पकवान बनाकर शुक्रवार को टिफिन में लेकर जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में पहंुचे जहां चना, मक्का, मुंग, ज्वार, बाजरा, भगर से बने स्वादिस्ट पकवानो का स्टॉल भी लगाकर मिलेट माह मे मोटे अनाज का उत्सव मनाया इस अवसर पर पूर्व सांसद ज्योति धुर्वे ने कहा कि मिलेट माह में आज महिला मोर्चा द्वारा मोटे अनाज का उत्सव मना रही है। जो कि गुणवत्ता से भरपूर होेते है। सेहत मंद भारत की परिकल्पना मे मोटे अनाज का महत्वपूर्ण योगदान है।

Betul Samachar: मिलेट माह मे मनाया मोटे अनाज का उत्सव, भाजपा महिला मोर्चा ने ढेरो पकवानो का लगाया स्टालमोटे अनाज को लेकर आज देश में जागरूकता का माहौल आज मोदी जी के कारण बना हुआ है। महिला मोर्चा की बहने मोटे अनाज को लेकर जो अभियान चला रही है वह साधुवाद की पात्र है। वहीं उत्सव के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ममता मालवी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की पहल पर अंर्तराष्ट्रीय पोषक अनाज पर्व घोषित किया है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के साथ साथ राज्य सरकार मोटे अनाजो के उत्पादक और उपयोग को लेकर कार्यक्रम चला रहे है। वहीं महिला मोर्चा मोटे अनाजो को लेकर जागरूकता का कार्यक्रम इस पूरे माह चलाएगी।

वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं नपाध्यक्ष पार्वती बारस्कर ने कहा कि मोटे अनाजो को प्रकृति का उपहार समझना चाहिए। हर खाने की थाली में मोटे अनाज को शामिल करने से परिवार के साथ साथ समाज और राष्ट्र को शक्ति मिलेगी। मिलेट मंथ के तहत मोटे अनाज के उत्सव कार्यक्रम में महिला मोर्चा द्वारा मोटे अनाज से बने पकवान एक दूसरे के साथ साझा करते हुए इनका आनंद उठाया वहीं रंगोली उकेरकर मोटे अनाज का महत्व भी इस दौरान समझाया गया। मोटे अनाज उत्सव का संचालन महिला मोर्चा गंज मंडल अध्यक्ष नीलम वागद्रे ने किया एवं आभार महिला मोर्चा कार्यालय वर्षा खाडे की व्यक्त किया।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button