बैतूल
Betul News : आमला, मुलताई विधानसभा से बसपा की दावेदारी
Betul News: BSP's claim from Amla, Multai Assembly

Betul News : बैतूल। आने वाले विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी जिले की पांच विधानसभा में अपने उम्मीदवार उतारेगी। उम्मीदवारों के चयन को लेकर प्रदेश स्तर पर मंथन किया जा रहा है। आमला और मुलताई विधानसभा के दावेदारों ने भोपाल पहुंचकर विधानसभा चुनाव में टिकट की मांग की है। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश कार्यालय में राज्यसभा सांसद रामजी गौतम, प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष रामाकांत पिपल्ला के समक्ष आमला एवं मुलताई विधानसभा के लिए दावेदारी पेश की गई। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश कार्यालय में वंदना भुम्मरकर ने आमला एवं इंदलराव खातरकर ने मुलताई विधानसभा के लिये अपनी दावेदारी पेश की है, दोनों के साथ बैतूल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



