बैतूल

Betul Samachar: 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष 2500 फलदार पौधे वितरण करेगा जागते रहो ग्रुप

Betul Samachar: Jagate Raho Group will distribute 2500 fruit trees on the occasion of Kargil Vijay Diwas on July 26

Betul Samachar: 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष 2500 फलदार पौधे वितरण करेगा जागते रहो ग्रुपBetul Samachar: (छिंदवाड़ा) :- सक्रिय समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया ने बताया जागते रहो ग्रुप खून का रिश्ता ग्रुप जो कि जिले में नर सेवा श्री नारायण सेवा की तर्ज पर नि:स्वार्थ भावना से निरंतर 12 वर्षों से मानव सेवा, गौ सेवा, बेटी बचाओ एवं पर्यावरण संरक्षण में समाजहित देशहित उत्कृष्ट कार्यों को कर रहा है।

*26 जुलाई 1999 में कारगिल हुआ था कारगिल युद्ध जिसे कारगिल संघर्ष के रूप में भी जाना जाता है। पाकिस्तानी सेना ने कारगिल पर कब्ज़ा कर लिया था, जिसे भारतीय सेना ने एक कड़े संघर्ष के बाद सफलतापूर्वक वापस अपने कब्जे में ले लिया। कारगिल युद्ध में पाकिस्तानी सेना द्वारा नियंत्रण रेखा पार करने के, भारत में घुसपैठ करने और पर्वत चोटियों पर कब्जा करने के लिए किया गया।

पाकिस्तान की इस घुसपैठ का पहली बार मई 1999 में पता चला था, लेकिन उस समय यह मान लिया गया था कि यह आतंकवादी थे और पाकिस्तानी सेना के सैनिक नहीं थे। लेकिन कुछ सप्ताह में भारत ने पाकिस्तान की इस घुसपैठ का पता लगाया और भारतीय सैनिकों ने कारगिल की ऊंचाइयों पर पाकिस्तान से बहादुरी से लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की। कारगिल युद्ध : आखिरी बार था, जब भारत और पाकिस्तान के बीच पूर्ण सशस्त्र संघर्ष के रूप में लड़ा गया था।

कारगिल युद्ध : पहली बार था जब भारत और पाकिस्तान परमाणु शक्ति बनने के बाद सशस्त्र संघर्ष में आए। इसके बाद भारत ने इस्लामाबाद को वैश्विक स्तर पर अलग-थलग करने की पहल की। 26 जुलाई 1999 तक भारत ने अपनी सभी चोटियों पर फिर से कब्जा किया, जिसके बाद कारगिल संघर्ष समाप्त हुआ।कारगिल की पहाड़ियों पर भारत और पाकिस्तान के बीच हुए इस युद्ध में देश के करीब 562 सैनिक शहीद हुए थे।

शहीद सैनिकों की शहादत में विगत 10 वर्षों से जागते रहो ग्रुप खून का रिश्ता ग्रुप पर्यावरण संरक्षण हेतु शासकीय स्कूलों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को आम,जाम, जामुन, अनार, आंवला फलदार पौधे वितरण एवं पौधरोपण करता है। अभी तक ग्रुप के माध्यम से 7000 से अधिक फलदार पौधे वितरण एवं रोपित किए जा चुके हैं। इस वर्ष 2023 में 2500 फलदार पौधों का लक्ष्य हमने रखा था। जिसमें हमारे जागते रहो ग्रुप के सक्रिय सहयोगीयों द्वारा यह लक्ष्य पूरा किया गया है।

26 जुलाई को परासिया क्षेत्र के समस्त शासकीय स्कूलों में अनुविभागीय दंडाधिकारी पुष्पेंद्र निगम, सीआईएसएफ कमांडेंट गुरजीत सिंह, नगर पालिका परासिया परिषद अध्यक्ष विनोद मालवीय, एस.डी.ओ.पी. अनिल शुक्ल,टी आई के एस परस्ते एवं जागते रहो ग्रुप एवं खून का रिश्ता ग्रुप के समस्त सक्रिय सहयोगीयों के संग सभी स्कूलों में पौधे रोपण एवं छात्र छात्राओं को पौधे वितरित किए जाएंगे। सक्रिय समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया ने समस्त जिले वासियों को इस पुनीत पावन कार्य में अपना अमूल्य समय प्रदान करने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने लिए आग्रह किया है।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button