बैतूल

CHHINDWARA NEWS : कांग्रेस सेवादल द्वारा शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयन्ती पर शहीद स्मारक पर श्रद्धांजली दी

छिन्दवाड़ा:- जिला कांगे्रस सेवादल द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद चन्द्रशेेखर आजाद जी की जयन्ती शहीद स्मारक पर फूूलमाला अर्पण कर श्रद्धांजली दी गई । इस अवसर पर चन्द्रशेखर आजाद अमर रहे के नारे लगाये । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेवादल पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे । इस अवसर पर सुरेश कपालेे ने चन्द्रशेखर आजाद के जीवन के संबंध में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि चन्द्रशेखर आजाद देश के्र महान क्रांतिकारी रहे और उन्होेनंे अपना जीवन देश को आजाद करवाने में समर्पण कर दिया, अंग्रेजों की ब्रिटिश हुकुमत लड़कर देश आजाद करने का रास्ता आसान बनाना और उन्होनें महात्मा गांधी के चलाये जा रहे असहयोग आंदोलन में सक्रिय भाग लिया । देश आजाद करने के लिए कई अंग्रेजी अफसरों को मौत के घाट उतारा था, शहीद चन्द्रशेखर आाजद का जन्म 23 जुलाई 1906 को हुआ था । इस अवसर पर कांगेस सेवादल निम्न पदाधिकारी उपस्थित थे, जिसमें सर्वश्री जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश कपाले, चन्दू ठाकरे, राकेश मरकाम, बलराम सिंह चैहान, प्रेम उइके, डाॅ. शबाना यास्मीन खान, राजेश धुर्वे, संजय विश्वकर्मा, करिश्मा डेहरिया, देेशराज बारसकर, आकांक्षा वर्मा, निर्मला पहाड़े, शिवानी मरावी, शिवानी बारसिया, सतीश डेहरिया, अखलेश पवार, मुन्ना धुर्वे उपस्थित थे ।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button