Betul Today News: नागार्जुन बौद्ध विहार में मणिपुर हिंसा रोकने के लिए किया शांति पाठ
Betul Today News: Peace lesson done in Nagarjuna Buddhist Vihar to stop violence in Manipur
Betul Today News: (बैतूल)। नागार्जुन बौद्ध विहार इंदिरा नगर में भारतीय बौद्ध परिषण के तत्वावधान में वर्षावास मास में मणिपुर में हो रही हिंसा को रोकने के लिए सामूहिक त्रिशरण, बुद्ध धम्म एवं संघ की वंदना के साथ मंगन मेत्री का पाठ किया गया। डॉ.सुखदेव डांगरे ने बताया कि मणिपुर में लगातार हिंसा हो रही है। दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाना भारत देश को शर्मशार कर रहा है। वहां पर आदिवासियों के साथ हो रही हिंसा को रोकने के लिए हमने नागार्जुन बौद्ध विहार में मंगल मैत्री एवं शांति का सामूहिक पाठ कर पूरे भारतीयों के लिए मंगल कामना की है।
डीएच मासोदकर ने बताया कि वर्षावास काल में बुद्धिस्ट लोग संयम के साथ हैं। सात्विक शाकाहारी भोजन करते हैं। भागरती डोंगरे ने कहा कि भगवान बुद्ध के उपदेश में शांति करूणा एवं मैत्री है। पार्षद राजेन्द्र निरापुरे ने कहा कि भारत एवं राज्य की सरकार को मणिपुर में हो रही हिंसा को रोकने के लए आवश्यक कदम उठाने चाहिए। इस मौके पर डीएच मासोदकर, मालती नागले, शोभा निरापुरे, लक्ष्मी गवरकर, सयवंती नागले, शांता नागले, पिषुष चौकीकर, लक्की जौजारे, रमेश खडिय़ा, देवेन्द्र नागले, त्रिवेणी नागले का सराहनीय योगदान रहा।



