Betul Samachar: एनसीसी ने मनाया कारगिल विजय दिवस, कैडे्स ने शहीदों के सम्मान में निकाली रैली
Betul Samachar: NCC celebrates Kargil Vijay Diwas, Cades takes out rally in honor of martyrs

Betul Samachar: (बैतूल)। जेएच कॉलेज के एनसीसी कैडे्स 5/13 एमपी बटालीयन एनसीसी नर्मदापुरम के तत्वावधान में कारगिल युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के सम्मान में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रैली निकाली। कैडे्टस को लघु फिल्म दिखाई गई। लेफ्निेंट डॉ.कमलेश अहिरवार ने बताया कि भारत पाकिस्तान युद्ध लगभग 60 दिनों तक चला था। 26 जुलाई 1999 को विजय के रूप में समाप्त हुआ था। जिसमें हमारे भारतीय सेना के वीर जवान शहीद हुए थे।

लेफ्टिनेंट डॉ.खुशाल देवधरे ने कहा कि हमारे वीर जवानों के कारण ही हम सुरक्षित है। कार्यक्रम में डॉ.सुखदेव डोंगरे, डॉ.प्रतिभा चौरे, प्रो.किरण खातरकर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सीनियर अंडर ऑफिसर साक्षी विश्वकर्मा, अंडर ऑफिसर भूमिका चौकीकर, अंजली वाघमारे, पल्लवी यदुवंशी, हेमंत यादव, विजय यादव, विशाल झारखंडे का सक्रिय योगदान रहा। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कुल 85 कैडे्स उपस्थित हुए।



