CHHINDWARA NEWS : पीएम श्री विद्यालय मे पालक एवं जनप्रतिनिधि की बैठक सम्पन्न
छिंदवाड़ा : देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के द्वारा विकासखंड मोहखेड के ग्राम पंचायत बीसापुर कलां के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीसापुर कला को पीएम श्री स्कूल क़ो चयनित किया गया,जिसमे आधुनिक शिक्षा,बच्चों के सर्वांगीण विकास की गतिविधियों को लेकर आज पालक एवं जनप्रतिनिधियों के बीच शिक्षकों के साथ बैठक संपन्न हुई जिसमें आगामी समय में विद्यालय के चहुमुखी विकास की कार्ययोजना पर चर्चा हुई, सभी जनप्रतिनिधि ने अपने सुझाव एवं सहयोग करने की बात की,साथ ही विद्यार्थियों के द्वारा बनाई गई प्रश्न मंच,रचनात्मक कार्य,रंगोली का अवलोकन किया गया। बैठक के पश्चात विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस बैठक में क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य ललिता घोंगे, विलास घोंगे,जनपद सदस्य चैतराम अमृते,सरपंच वेद सिसोदिया, प्रभारी प्राचार्य भगवान सिंह उईके,ग्राम के उपसरपंच खेम करण साहू, पालक शिक्षक संघ अध्यक्ष नंदलाल बेलवंशी,पंच महादेव मालवी, इब्राहिम खान,शिक्षक रत्नाकर संभारे पूनम दास,संध्या बर्डे, सुनील चरपे सहित समस्त स्टॉप पालक एवं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।



