बैतूल

Betul News : मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता एक बार फिर उत्कृष्ट स्कूल बैतूल ने अपनी उत्कृष्टता साबित की

Betul News : Madhya Pradesh Tourism Quiz Competition Once again excellent school Betul proved its excellence

Betul News : मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता एक बार फिर उत्कृष्ट स्कूल बैतूल ने अपनी उत्कृष्टता साबित कीBetul News : (बैतूल)।  जैसा कि पिछले कई दिनों से एमपी टूरिज्म 2023 की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थी आज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैतूल गंज में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 170 स्कूलों द्वारा अपना रजिस्ट्रेशन किया गया था सबसे पहले सुबह 10:00 से 12:00 तक लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था जिसमें सर्वश्रेष्ठ छ टीमों में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनोरा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महतपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पारडसिंगा, शासकीय सीएम राइज विद्यालय बैतूल बाजार, ओजस शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान आमला और शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैतूल मल्टीमीडिया राउंड के लिए चयनित की गई जिसमें संगीत  एवं फिल्मांकन किए हुए विभिन्न प्रश्नों का जवाब देते हुए जिले का उत्कृष्ट विद्यालय  पहले पायदान पर रहते हुए राज्य स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होगा।

मल्टीमीडिया राउंड में प्रथम विजेता टीमों में उत्कृष्ट विद्यालय बैतूल सीएम राइज विद्यालय बैतूल बाजार ओजस शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान आमला क्रमश विजेता रही वही उपविजेता टीम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनोरा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महतपुर और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पारडसिंगा रहे।

विजेता टीमों को शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार कुशवाह एवं   ए पीसी (आर एम एस ए) सुबोध शर्मा एमपी टूरिज्म के तवा रिजॉर्ट से प्रबंधक गोविंद रुहेला क्विज मास्टर महेन्द्र मालवी प्राचार्य डी के तिवारी प्राचार्य एल एल लिलहोरे आदि अतिथियों ने मेडल्स प्रमाण पत्र एवं विजेता टीम को एमपी टूरिज्म के किसी होटल में ठहरने के 2 रात एवं 3 दिन तथा उपविजेता टीम को 1 रात दो दिन ठहरने के कूपन भी प्रदान किए गए।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button