Betul NSUI Samachar : एनएसयूआई की जिला कार्यकारिणी घोषित, 2 उपाध्यक्ष, 5 महासचिव, 7 सचिव नियुक्त
Betul NSUI Samachar: District Executive of NSUI declared, 2 Vice President, 5 General Secretary, 7 Secretary appointed
सूची में हर जाति, वर्ग के साथ सक्रिय कार्यकर्ताओं को साधने की कोशिश
Betul NSUI Samachar : (बैतूल)। चुनावी वर्ष में प्रदेश के भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) को मजबूती देने के नजरिए से एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे की अनुशंसा पर जिलाध्यक्ष जैद खान के द्वारा जिला कार्यकारिणी घोषित की। जिसमें 2 उपाध्यक्ष, 5 महासचिव, 7 सचिव नियुक्त किए गए हैं। इस सूची में हर जाति व वर्ग के साथ ही सक्रिय कार्यकर्ताओं को साधने की कोशिश की गई है।
नई कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष निलेश धुर्वे, आयुष शुक्ला, जिला प्रवक्ता नितिन बिस्वास, जिला महासचिव राजकुमार नागवंशी, यश कोसे, राजकुमार पाण्डे, प्रखर पवार, शाहिद खान, जिला सचिव जोहेब खान, अमन पवार, कुनाल पिपरदे, सागर कटकवार, फैजान शेख, विशाल ठाकुर, आकाश कुबड़े की नियुक्ति की गई।
जिला अध्यक्ष जैद खान ने इन कार्यकर्ताओं को एनएसयूआई की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपते हुए अपेक्षा जताई है कि नवनियुक्त पदाधिकारी एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुदंन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, प्रदेश प्रभारी नितिश गौर एवं एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोश चौकसे की भावनानुसार जिला स्तर पर संगठन की मजबूती के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे।
उल्लेखनीय है कि एनएसयूआई नए अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ ही एनएसयूआई चुनावी वर्ष में छात्रों के हितों में संघर्ष करते हुए देखी जा रही है। नई कार्यकारिणी बैतूल कांग्रेस को नई ऊर्जा देंगी। नई कार्यकारिणी घोषित होने पर कांग्रेस के सभी प्रमुख विंग के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।



