बैतूल
Betul Today News : लायंस क्लब बैतूल से 7 एमजेएफ बने
Betul Today News : 7 MJFs became from Lions Club Betul
Betul Today News : (बैतूल)। लायंस क्लब बैतूल सिटी का डिस्ट्रिक्ट केबिनेट संस्थापन समारोह होटल आमेर ग्रीन भोपाल में संपन्न हुआ। जिसमें बैतूल लायंस क्लब से एतिहासिक तौर पर 7 एमजेएफ मनोनीत किया गया।
रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ ला.शोभा भट्ट ने बताया कि ला.रविन्द्र कौर बग्गा, ला.केआर देशमुख, ला.कशमीरी लाल बत्रा, ला.मोहन अग्रवाल, ला.रामप्रकाश गुगनानी, ला.ब्रजमोहन भट्ट एमजेएफ साथ ही लायंस क्लब बैतूल महक की अध्यक्ष ला.मधुबाला देशमुख भी एमजेएफ बनी। लायंस क्लब सिटी अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने बताया कि 7 एमजेएफ लायन को सम्मान के साथ भाषण में परमानेंट प्रोजेक्ट चाईल्डहुड कैंसर प्रोजेक्ट पर भी विचार-विमर्श किया गया। इनके मनोनयन पर लायन पदाधिकारियों और सदस्यों ने बधाई दी है।



