Chhindwara samachar : परिवार परामर्श केन्द्र परासिया में 12 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए
छिंदवाड़ा : परासिया परामर्श केन्द्र में 12 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। 2 प्रकरणों में समझौता हुआ 2 प्रकरणों को नस्तीबद्व किया गया। शेष प्रकरणों को अगली पेशी दी गई।एक प्रकरण में आवेदक पति ने बताया कि शादी के 3 वर्ष हो गए पति एम आर है पति के अनुसार पत्नी झगड़ा करके मायके चली गई पत्नी ने कहा कि देवर ने शराब पीकर झगड़ा किया सास ने भी झगड़ा किया सास ने गला दबाया मैंने भी वचाव के लिये सा पर हाथ उठा लिया पति ने कहा कि मैं अब शराब छोड़ दुंगा दोनों पक्षों को समझाया गया दोनों में समन्वय बना एवं समझोता कराया गया एक अन्य प्रकरण में शादी के 10 वर्ष हों गए दाम्पत्य जीवन से 3 लड़के हैं। पति शादी में खाना बनाता है पति ने कहा कि पत्नी ने सास से झगड़ा किया और मायके चली गई पत्नी ने कहा कि परिवार में सास,पति जेठ मुझ पर आरोप लगाया कि जादू टोना करती है ऐसा लगता है कि परिवार अंध विश्वासी है पत्नी के वार्तालाप से ऐसा लगा कि पत्नी प्रताड़ित है। पति ले जाने को तैयार है परन्तु पत्नी ससुराल जाने को तैयार नहीं है दोनों को समझाइश दी गई। समन्वय बनाने के लिए अगली पेशी दी गई।एक अन्य प्रकरण में आवेदक ने कहा कि वह मजदूर है पत्नी ने बताया कि पति बहुत शराब पीता है एक बार झगड़े में बहुत मारा पति हमेशा पैसे मांगता है इसी को लेकर झगड़े करता है दाम्पत्य जीवन से एक लड़की है दोनों को बहुत समझाया गया।
समन्वय स्थापित करने के लिए अगली पेशी दी गई।एक अन्य प्रकरण में आवेदिका पत्नी ने ने बताया कि पति मेरे सभी सामान बेचता रहता है पति ने बताया कि 2 बच्चे है पत्नी के पास कुछ पैसे थे मैंने पूछा पैसे कहां से आए इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया पत्नी घर से चली गई पति ने बेटे के बताए अनुसार पुलिस में गुमशु दा की रिपोर्ट की पत्नी एक माह तक बाहर रही पत्नी ने बताया कि पति ने सभी ने सारे जेवर बेच दिया मेरे जेवर ला के दे दोनों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे समन्वय बनाने के लिए अगली पेशी दी गई। एक अन्य प्रकरण में 6 मई को शादी हुई। शादी के 3 माह ही हुए है पत्नी ने बताया की पति सहित सभी ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे हैं पति ने बताया कि शादी के बाद पत्नी से शारीरिक संबंध नहीं है पा रहा है पत्नी ने कहा कि पति मेरी बदनामी कर रहा है पति ने दहेज का मामला झूठा है दोनों को बहुत समझाया गया परन्तु समन्वय नहीं बनने से न्यायालय जाने की सलाह दी गई।सलाहकार के पी.पांडे, जेठूलाल सोनी, श्रीमती चित्रा विश्वकर्मा, श्रीमती संगीता श्रीवास्तव, सुश्री सुशीला झाड़े एवं डेस्क प्रभारी वंदना वघेल ने आज के प्रकरणों की सुनवाई की।



