CHHINDWARA NEWS : मैहर की घटना को लेकर कांग्रेस युवा अनु.जाति विभाग ने मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन
छिंदवाड़ा : दिनांक 29.07.23 दिन शनिवार को जिला कांग्रेस युवा अनु. जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सिद्धांत थनेसर के द्वारा अनु.जाति विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में म.प्र. में आये दिन महिलाओं के साथ हो रहेे अत्याचार और दबंगो के द्वारा अमानवीय अपराधों के विरोध में प्रदेश के राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रदेश में आये दिन दलितों पर हो रहे अत्याचार एव अमानवीय शर्मशार घटनाओं जैसे – छतरपुर, सीधी जिलेे में आदिवासी पर पेेशान करने की घटना एवं वर्तमान में सतना जिले में धार्मिक स्थल के कर्मचारियों द्वारा मैहर में नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना को लेकर ज्ञापन सौंपा एवं स्थानीय फब्बारा चैक पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन के लिये उपस्थित कार्यकर्ताओं पर उपस्थित पुलिस बल के द्वारा कार्यकर्ताओं को वाटर केनन के माध्यम से तितर-बितर किया गया, परंतु प्रशासन के काफी मशक्कत के बाद आखिरकार कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया गया और चेतावनी दी है कि यदि प्रदेश सरकार इस घटना के आरोपियों के घर पर तत्काल बुलडोजर की कार्यवाही करे और इनके विरूद्ध फास्ट ट्रेक कोर्ट में मुकदमा चलाकर दोषियों को फांसी दे एवं पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग की । इस अवसर पर नवीन अहिरवार, विक्की डेहरिया, अभिषेक वाल्मीकी, बाॅबी चिचखेड़े, लक्की बैस, मिन्टू वस्त्राणे, गुलशन गजभिये, विक्रांत मंसूरी, विवेक अहिरवार, अभिषेक डेहरिया, राजेश अहिरवार, रमन सहारे, गोल्डी गोदरे, संतकुमार मालवी, रोहन लोट, सिद्धार्थ सारवान, विजय चैरे, हरिशंकर ब्रम्हवंशी, गोलू डेहरिया सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।



