बैतूल

Betul RHS News : मुख्यमंत्री से मिला राष्ट्रीय हिन्दू सेना का प्रतिनिधि मंडल, आरएचएस द्वारा चलाए जा रहे सेवा प्रकल्प की मुख्यमंत्री ने की सराहना

Betul RHS News : The delegation of Rashtriya Hindu Sena met the Chief Minister, the Chief Minister appreciated the service project being run by RHS

Betul RHS News : मुख्यमंत्री से मिला राष्ट्रीय हिन्दू सेना का प्रतिनिधि मंडल, आरएचएस द्वारा चलाए जा रहे सेवा प्रकल्प की मुख्यमंत्री ने की सराहनाBetul RHS News : (बैतूल)। राष्ट्रीय हिन्दू सेना के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधि मंडल के साथ मुख्यमंत्री निवासी पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सौजन्य भेंट और पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संगठन के पदाधिकारियों से की 10 मिनट तक चर्चा।

मध्य भारत प्रांत मिडिया प्रमुख सुरज खडिय़ा ने बताया की शिवराज सिंह चौहान को एलबम और वीडियो के माध्यम से चर्चा कर अवगत कराया गया कि कैसे विगत कई वर्षो से गौ माता की रक्षा करते हुए संगठन के द्वारा गौ तस्करों से गौमाता को छुड़वाया जा रहा है।

Betul RHS News : मुख्यमंत्री से मिला राष्ट्रीय हिन्दू सेना का प्रतिनिधि मंडल, आरएचएस द्वारा चलाए जा रहे सेवा प्रकल्प की मुख्यमंत्री ने की सराहनामुलाक़ात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय ने संगठन की विचारधारा और संगठन के उद्देश्यों को बताते हुए कहा संगठन हिन्दू वीर कर्म हिन्दूस्तान में हिन्दुओं की रक्षार्थ, हिन्दुओं के लिए दृढ़ राजनैतिक एकता के आधार का निर्माण, हिन्दूस्तान की राजनीति को हिन्दूत्ववादी दिशा देने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ है। भाजपा युवा खेल प्रकोष्ठ जिला कार्यकारिणी सदस्य रोहित ललित डेहरिया की उपस्थिति में राष्ट्रीय हिन्दू सेना के प्रदेश संयोजक पवन मालवीय ने शिवराज सिंह को बताया कि राष्ट्रीय हिन्दू सेना संगठन के हिन्दूवीर आपस में जुड़ कर तन-मन-धन से समर्पित है।

संगठन सम्पूर्ण भारतवर्ष में हिन्दुत्व के क्षेत्र में मंदिरों की रक्षा, हिन्दू समाज को संगठित करना, गौरक्षा, धर्म-परिवर्तन रोकना, लव जिहाद रोकना, हिन्दू और हिन्दूत्व की रक्षा के लिए उन्हें संगठित करना, सेवा ही को संकल्प मानकर गरीब परिवार को भोजन वितरण, रक्तदान शिविर, पर्यावरण संरक्षण, जरूरतमंदों को कपड़े वितरण, कोरोना काल में जरूरतमंदो की सहायता करना आदि सेवा प्रकल्प चलाए गए। शिवराज सिंह चौहान ने संगठन के द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों की सराहना की।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button