BETUL NEWS : सीमांकन के नाम पर नष्ट कर दी खड़ी फसल आदिवासी बुजुर्ग किसान ने कलेक्टर से की शिकायत
न्याय नहीं मिलने पर आत्महत्या की दी चेतावनी
बैतूल : शाहपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बरजोरपुर पंचायत टागंनामाल के एक बुजुर्ग आदिवासी किसान ने सोमवार को कलेक्टर को एक शिकायत आवेदन सौंपकर सीमांकन के नाम पर मक्का, तिलहन, तुवर की खड़ी फसल नष्ट करने का आरोप लगाया। शिकायतकर्ता किसान रमेश कोरकू उम्र 60 वर्ष ने बताया कि सीमांकन के दौरान आम के पौधों को भी नष्ट कर दिया गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि पुरखों के जमाने से 3 एकड़ जमीन पर कई बरसों से उनका कब्जा चला आ रहा है। मंगलवार 25 जुलाई को तहसील के कर्मचारियों ने खेत पर लगी मक्का तिलहन-तुअर और आम के पौधे को सीमांकन के नाम पर नष्ट कर दिया। शिकायतकर्ता बुजुर्गों का आरोप है पूनो जाति काठिया से पैसा लेकर सरकारी रिकार्ड के साथ धोखाधड़ी की जा रही है। कलेक्टर को सौंपे शिकायत आवेदन में बुजुर्ग ने चेतावनी दी है कि जमीन में धोखाधड़ी करने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही की जाए। अन्यथा आत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़ेगा। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की रहेगी।



