बैतूल

Betul News : अग्निवीर बनने के लिए 82 युवा ले रहे फिजिकल ट्रेनिंग, 20 अगस्त से भोपाल में प्रारंभ हो रही अग्निवीर सैनिक रैली भर्ती

Betul News: 82 youths are taking physical training to become Agniveer, Agniveer Sainik Rally recruitment starting from August 20 in Bhopal

Betul News : अग्निवीर बनने के लिए 82 युवा ले रहे फिजिकल ट्रेनिंग, 20 अगस्त से भोपाल में प्रारंभ हो रही अग्निवीर सैनिक रैली भर्तीBetul News : (बैतूल)। आगामी 20 अगस्त से भोपाल में शुरू हो रही अग्नि वीर सैनिक रैली भर्ती में शामिल होने के लिए युवा फिजिकल ट्रेनिंग ले रहे हैं। कंमाडो फिजिकल एकेडमी से जुड़कर 82 युवा ट्रेनर पवन कुमार अहाके के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

पवन अहाके ने बताया भर्ती को लेकर युवाओं में काफी जोश जुनून है। उन्होंने बताया कि 26 अगस्त से मध्यप्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती को लेकर शारीरिक प्रशिक्षण दिया जाना है। उन्होंने बताया कि इस बार मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस भर्ती में भी नियम बदलाव किया गया है।

Betul News : अग्निवीर बनने के लिए 82 युवा ले रहे फिजिकल ट्रेनिंग, 20 अगस्त से भोपाल में प्रारंभ हो रही अग्निवीर सैनिक रैली भर्तीलिखित परीक्षा के साथ साथ फिजिकल टेस्ट के भी अंक जोड़ा जाना है। लिखित परीक्षा एवं फिजिकल टेस्ट के अंक को मिलाकर मेरिट के आधार पर चयनित किया जाएगा। कंमाडो फिजिकल एकेडमी डिफेंस की तैयारी करवा रही है। पवन अहाके द्वारा निरंतर 5 वर्षों से देश सेवा के लिए सुबह 5 बजे लाल बहादुर शास्त्री ग्राउंड बैतूल में युवाओं को शारीरिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अभी तक पवन कुमार अहाके के मार्गदर्शन से आर्मी, पुलिस में 52 युवक-युवतियों का चयन हो गया है।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button