Chhindwara News : अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस की हड़ताल जारी सफाई मजदूरों ने 18 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
छिंदवाड़ा : छिंदवाड़ा के अंतर्गत आने वाली जामई विधानसभा में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने अपनी 18 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल प्रारंभ कर दी है उन्होंने बताया कि हमारे संगठन ने पूर्व में भी मांग पत्र प्रस्तुत किए गए हैं परंतु शासन द्वारा कोई निराकरण अथवा चर्चा नहीं की गई जिससे की सफाई कर्मचारियों में अत्यधिक रोष व्याप्त है सफाई कर्मचारियों का कहना है कि 2005 से पुरानी पेंशन योजना को पुनः बहाल किया जाए मध्य प्रदेश की समस्त नगर निगम नगर पालिका में सफाई ठेका प्रथा समाप्त का स्थाई भर्ती किए जाने की मांग भी की गई मध्यप्रदेश में निगम नगर पालिका नगर परिषद में सफाई कामगारों को जो आज दिनांक तक विनियमित सफाई मित्र संविदा अंशकालीन रोस्टर तथा आउट सोर्स पर हैं उन सभी को तत्काल नियमितीकरण स्थायीकरण का लाभ की मांग सफाई कर्मचारी ने की है मध्य प्रदेश के सफाई कर्मचारी द्वारा अपने सेवाकाल में कार्य करते हुए स्वेच्छा सेवानिवृत्ति लेकर अपने परिवार को किसी सदस्य को सफाई दार पद या योग्यता अनुसार उसकी नियुक्ति किए जाने की मांग भी की गई मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा भर्ती की जा रही है उसे समाप्त कर सफाई कर्मचारियों की सीधी भर्ती किए जाने की भी मांग सफाई कर्मियों द्वारा रखी गई है



