Uncategorized
Chhindwara News : कांतिलाल भूरिया बने कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष आदिवासी विभाग के प्रदेश महामंत्री ने दी बधाई
छिंदवाड़ा : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने 34 सदस्यों वाली एक समिति का गठन किया है। इसमें पार्टी के कद्दावर नेता कांतिलाल भूरिया को चुनाव अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांतिलाल भूरिया को चुनाव समिति के अध्यक्ष बनाए जाने पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी आदिवासी विभाग के प्रदेश महामंत्री राकेश परते ने बधाई दी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं नकुलनाथ का आभार भी व्यक्त किया।



