Uncategorized

Vehicle Checking: बगैर परमिट व फिटनेस के चल रहे वाहनों के खिलाफ विशेष मुहिम जारी

Vehicle checking: Special campaign continues against operating vehicles without permits and fitness

Vehicle checking: जिले में बगैर परमिट व फिटनेस के चल रहे वाहनों के खिलाफ कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर विशेष मुहिम जारी है। मुहिम के चौथे दिन यानि शुक्रवार को राजस्व, यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ओवर लोडेड व डिजिट नम्बर प्लेट न पाए जाने पर 14 यात्री / स्कूली वाहनों से एक लाख 68 हजार रूपए का जुर्माना वसूला गया।

Vehicle Checking:

Vehicle checking: मुहिम के चौथे दिन 14 वाहनों से वसूला एक लाख 68 हजार रुपए का जुर्माना

जिले में पिछले चार दिनों से जारी इस मुहिम के तहत अब तक 51 वाहनों से 2 लाख 83 हजार रूपए का जुर्माना वसूला जा चुका है। साथ ही बगैर फिटनेस व परमिट के मिले 14 वाहन जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में खड़े कराए गए हैं। इन वाहनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के तहत भी कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।

यह भी पढ़े:  Betul Gambling News: सट्टे का बादशाह सईद, खुलासे के बावजूद प्रशासन मौन, सवालों में कानून व्यवस्था

Vehicle checking: संयुक्त टीम ने ग्वालियर शहर में चैकिंग प्वॉइंट लगाकर वाहनों की जाँच

शुक्रवार को संयुक्त टीम ने ग्वालियर शहर में गोला का मंदिर चौराहा व विक्की फैक्ट्री चौराहे पर चैकिंग प्वॉइंट लगाकर वाहनों की जाँच की। इस संयुक्त टीम में उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री नरेश अन्नौटिया, तहसीलदार श्री कुलदीप दुबे, नायब तहसीलदार श्री संजय अगरैया तथा यातायात प्रभारी पूर्व क्षेत्र श्री अभिषेक रघुवंशी व परिवहन निरीक्षक श्री प्रदीप नाहर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे।

यह भी पढ़े:  Super 100 Betul: स्टूडेंट्स की जान से खेल रहा सुपर-100

Vehicle Checking:
कलेक्टर श्रीमती चौहान ने बगैर परमिट व फिटनेस के चल रहे वाहनों के खिलाफ यह मुहिम लगातार जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

____________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए Click Here and Join Us

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें“

 

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button