बैतूल

Tree Plantation : मेरी माटी मेरा देश अंतर्गत किया पौधा रोपण

Tree Plantation: Tree Plantation done under Meri Mati Mera Desh

Tree Plantation : मेरी माटी मेरा देश अंतर्गत किया पौधा रोपण

Tree Plantation : (बैतूल)। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम मप्र शासन के उच्च शिक्षा विभाग एवं बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के आदेश के परिपालन में राष्ट्रीय सेवा योजना के 90 स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय परिसर में 25 पौधे बादाम, जामून, विद्या, नीम, तुलसी, अशोक के पौधे रोपित किए।

पौधारोपण प्राचार्य डॉ.राकेश तिवारी के संरक्षण में, रासेयो जिला संगठक डॉ.सुखदेव डोंगरे के मार्गदर्शन में कार्यक्रम अधिकारी डॉ.शीतल खरे की उपस्थिति में किया गया।साथ ही बॉटनीकल गार्डन में गाजर घांस उन्मूलन एवं साफ-सफाई की गई और पॉलीथिन हटाई गई।

इस मौके पर डॉ.सुखदेव डोंगरे ने बताया वीर शहीद राजगुरू, सुखदेव व भगतसिंह ने देश की आजादी के लिए किस तरह अपने प्राणों की आहूति दी और हंसते हंसते सूली पर चढ गए। डॉ.शीतल खरे ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत हमने विद्यार्थियों को पंच प्रण की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम का संचालन आयुष घिड़ाडे ने व आभार कुनाल केकतपुरे ने व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कोमल देशमुख, शिवानी मोहबे, सुरभि जैन, अंजली, नागोर, निकिता सिरसाम, निकिता पंवार सहित स्वयंसेवकों का सरहानीय योगदान रहा।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button