बैतूल

Chhindwara News : तेंदूखेड़ा में जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

पंचायत में होंगे डेढ़ करोड़ के कार्य

छिंदवाड़ा /परासिया : ग्राम पंचायत स्तर की मूलभूत सुविधाओं को प्रदान करने के लिए जिला पंचायत दृढ़ संकल्पित है। ग्राम पंचायत के विकास कार्य के लिए धनराशि की कमी नहीं आने देंगे। ग्रामीण आपसी समन्वय बनाकर निर्माण कार्य की मांग कर सकते हैं ,उक्त उद्बोधन 2 अगस्त बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार ने जिला पंचायत की निधि से तेंदूखेड़ा ग्राम पंचायत में अतिरिक्त कक्ष और नामदेव मंदिर में रंगमंच निर्माण की भूमि पूजन कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत के माध्यम से निर्माण कार्यों के लिए राशि आवंटित की जाएगी ,उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत तेंदूखेड़ा में लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से कार्य किए जा रहे हैं। तालाब निर्माण मानसरोवर लागत एक करोड़ ,अतिरिक्त कक्ष लागत 5 लाख रू. एवं रंगमंच निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की गई है। इन निर्माण कार्यों की स्वीकृति के बाद स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध होगा, वही ग्राम पंचायत का विकास संभव होगा, सनद हो कि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 जिला पंचायत सदस्य का प्रतिनिधित्व करते हैं। श्री पुन्हार अपने क्षेत्र के हर गांव, कस्बे के विकास के लिए जिला पंचायत सहित प्रदेश सरकार से राशि आवंटित करने के लिए प्रयासरत है। भूमि पूजन कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष आशा अशोक अमरवंशी ,जनपद सदस्य देवी साहू, सरपंच सीमा भलावी ,संतोष प्रजापति, मोहन कहार सरपंच संघ सचिव एवं सरपंच बरारिया, उप सरपंच पवन चंद्रवंशी ,पंच गांव और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित हुए।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button