बैतूल

Betul Today News : प्राथमिक शाला सदर की शिक्षिका के खिलाफ अभिभावकों ने की शिकायत 

Betul Today News: Parents complain against Sadar primary school teacher

स्कूल में भोजन नहीं मिलने की शिकायत करने पर धमकी देने के आरोप, जयस ने की कार्यवाही की मांग

Betul Today News : प्राथमिक शाला सदर की शिक्षिका के खिलाफ अभिभावकों ने की शिकायत 

Betul Today News : (बैतूल)। प्राथमिक शाला सदर में अध्ययनरत विद्यार्थियों को विगत एक माह से भोजन नहीं मिलने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर करने पर शिक्षिका द्वारा अभिभावक को धमकी देने का मामला सामने आया है।इसकी शिकायत कलेक्टर से की गई है।

जयप्रकाश वार्ड निवासी शिकायतकर्ता सरोज सरियाम ने शिकायत आवेदन में बताया कि उनका पुत्र प्राथमिक शाला सदर में कक्षा चौथी में अध्ययनरत है। पिछले एक माह से भोजन नहीं मिलने पर उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर शिक्षिका दीपवंती वरवड़े की शिकायत की थी, शिक्षिका द्वारा उन्हें शिकायत वापस लेने का दबाव दिया जा रहा है।

शिकायत वापस नहीं लेने पर पति के पुलिस में होने की धौंस बता कर अंदर करवाने की धमकी दी जा रही है। इस मामले में उन्होंने जय आदिवासी युवा शक्ति जयस संगठन से भी शिकायत की है। मामला जयस के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने कलेक्टर से उचित कार्यवाही करने का आग्रह किया है।

अभिभावक सरोज सरियाम ने बताया कि शिक्षिका के डर से बेटा स्कूल जाने से मना कर रहा है। मुझे अन्य नंबरों से धमकी दी जा रही है, मुझे सुरक्षा दी जाए।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button