Tree Plantation : ताप्ती उपवन अंतर्गत कन्या परिसर में कल होगा 201 पौधों का रोपण
Tree Plantation: 201 saplings will be planted tomorrow in the girls campus under Tapti Upvan
Tree Plantation : (बैतूल)। सतपुड़ा समग्र समिति द्वारा नगर में चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान अंतर्गत कल रविवार 6 अगस्त को पटेल वार्ड मानस नगर स्थित कन्या परिसर में 201 पौधों का रोपण कर यहां चौथे ताप्ती उपवन की स्थापना की जाएगी।
सतपुड़ा समग्र समिति के सदस्य आनंद प्रजापति एवं संजय सोलंकी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सांसद दुर्गादास उइके, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, पर्यावरणविद एवं जल प्रहरी मोहन नागर, नगर पालिका अध्यक्ष पार्वतीबाई बारस्कर, उपाध्यक्ष महेश राठौर, वार्ड पार्षद श्रीमती रेणुका यादव, नगरपालिका के सभी पार्षदों के साथ- साथ अन्य जनप्रतिनिधि, नगर के विभिन्न क्षेत्र में काम करने वाली समितियों के साथ-साथ पौधारोपण के क्षेत्र में काम कर रहे पर्यावरण प्रेमी एवं समाजसेवी उपस्थित रहेंगे। नगर के सभी जागरूक पर्यावरण प्रेमियों से सुबह 8 बजे इस पुनीत कार्य में उपस्थित होकर सहयोग प्रदान करने की अपील की है।



