बैतूल

Tree Plantation : पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल : प्रदेश अध्यक्ष, कॉलेज परिसर में रोपे दर्जनों पौधे

Tree Plantation : Unique initiative for environmental protection: State President, planted dozens of plants in the college campus

Tree Plantation : पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल : प्रदेश अध्यक्ष, कॉलेज परिसर में रोपे दर्जनों पौधेTree Plantation : (बैतूल)। पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली युक्त वातावरण बनाने के उद्देश्य को लेकर शनिवार को राजा भोज महाविद्यालय परिसर में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने अनेक प्रजाति के दर्जनों पौधों का रोपण किया। पौधारोपण का उद्देश्य युवाओं को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना था। इसके साथ ही इन पौधों की सुरक्षा का संकल्प कॉलेज के छात्र-छात्राओं को दिलाया।

इस मौके पर छात्रों को संबाेंधित करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि शिक्षा के साथ पर्यावरण के प्रति गंभीर रहना चाहिए। भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष महेश्वर सिंह चंदेल और समाजसेवी मदनलाल डढोरे ने कहा कि जिले में पर्यावरण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

जिसके की जनमानस में पर्यावरण बचाने के प्रति लोगों में भावना जाग्रत हो। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। इस अवसर पर नीरज गलफट, पंजाबराव गायकवाड़, मनोहर मालवीय, नवीन पराडकर, कालेज प्राचार्य डॉ.संगीता गल्फट, अतुल शाह, महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं स्टॉफ व गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button