बैतूल
Betul Samachar : स्कूल परिसर में लगे वृक्ष को काटने पर प्राचार्य की शिकायत
Betul Samachar : Principal's complaint on cutting the tree in the school premises
Betul Samachar : (बैतूल)। भीमपुर विकासखंड अंतर्गत आने वाले संकुल केन्द्र गुरुवापिपरिया में पदस्थ प्राचार्य के खिलाफ बिना अनुमति स्कूल परिसर में लगे वृक्ष को काटने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से शिकायत की गई है।
शिकायतकर्ता रामलाल ईवने निवासी जीरूढाना ने शिकायत आवेदन में बताया कि शा.उ.मा.वि. गुरूवापिपरिया के शाला प्रांगण में हरा भरा जाम का पेड़ लगा हुआ था। प्राचार्य ने बिना अनुमति के पेड़ को कटवा दिया। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि प्राचार्य अवैध रूप से बालक छात्रावास में अपने परिवार के साथ निवास कर रही है। ग्रामीण बालक एवं कर्मचारियों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने उचित कार्यवाही की मांग की।



