बैतूल
Chhindwara News : समाधान आपके द्वारा योजना अंतर्गत आयोजित लोक अदालत शिविर में विभिन्न विभागों के प्रकरणों का हुआ निराकरण
छिंदवाड़ा : मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार माननीय जितेंद्र कुमार शर्मा प्रधान जिला न्यायधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाड़ा के तथा श्रीमती सविता ओगले जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में समाधान आपके द्वारा स्कीम के अंतर्गत दिनांक 5 अगस्त 2023 को लोक अदालत शिविर का आयोजन किया गया लोक अदालत शिविर में न्यायालय राजस्व विभाग वन विभाग एवं विद्युत विभाग के 1061 लंबित प्रकरणों एवं 459 प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण किया गया।



