बैतूल

Betul Crime News : जादूू-टोने के शक में जंगल में कुल्‍हाड़ी़ से मारकर की हत्‍या, आधी रात में पुत्र की मदद से ताप्‍ती में फेका शव

Betul Crime News: Murdered with an ax in the forest on suspicion of witchcraft, dead body thrown in Tapti in the middle of the night with the help of son

Betul Crime News : जादूू-टोने के शक में जंगल में कुल्‍हाड़ी़ से मारकर की हत्‍या, आधी रात में पुत्र की मदद से ताप्‍ती में फेका शव

Betul Crime News : (बैतूल)। पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ चौधरी के निर्देशन में एवं अति. पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) भैंसदेही शिवचरण बोहित के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी अनुराग प्रकाश के नेतृत्व में थाना झल्लार पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम गोलागोंदी में दिनाँक 02.08.2023 को मृतक सुनील धोतरे की हत्या में एक आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया एवं एक अन्य आरोपी घटना दिनांक से फरार है।

घटना का विवरण – Crime News

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 03.08.2023 को सूचनाकर्ता लीला बाई पति सुनील धोतरे जाति लौहार उम्र 60 वर्ष निवासी गौलागोंदी ने अपने पति सुनील धोतरे के बकरी चराने जाने के बाद वापस नहीं आने गुमने की रिपोर्ट पर गुम इंसान क्रमांक – 33/2023 पंजीबध्द कर जांच में लिया गया।

Crime News : गुम इंसान का संदिग्ध रुप से गायब होना पाया जाने से तत्काल झल्लार पुलिस टीम मौके पर पहुंची एवं गुम इंसान की तलाश सतत् रूप से की गई। तलाशी के दौरान जंगल की पगडंडी रास्ते पर खून के निशान दिखाई दिए। ताप्ती नदी तक खून के निशान मिलने पर गुम इंसान के साथ प्रथम दृष्टया कोई गंभीर घटना घटित होना प्रतीत होने से पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार गुम इंसान की तलाश पुलिस टीम एवं SDRF टीम के द्वारा ग्राम गौलागोंदी के जंगल एवं ताप्ती नदी में सघनता से निरन्तर की गई एवं संदेही भंंगी उर्फ राजेन्द्र पांसे घटना दिनांक से फरार था। जिसकी पतारसी हेतु एक अलग पुलिस टीम बनाकर संदेही की तलाश मे रवाना की गई।

दिनांक 05.08.2023 को करीबन 08 किमी दूर ग्राम कास्या भुरू के कोठी ढोह ताप्ती नदी में गुम इंसान सुनील धोतरे का शव मिलने पर मौके पर मृतक के लड़के ईमरत धोतरे के द्वारा रिपोर्ट करने पर मर्ग कायम कर मृतक सुनील धोतरे के शव की पंचनामा कार्यवाही कर पी.एम. कराया गया।

मृतक के परिजनों के कथनों के आधार पर संदेही भंगी उर्फ राजेन्द्र पांसे की सतत् तलाश की जा रही थी, जो ग्राम गौलागोंदी के अपने खेत में छुपा मिला जिससे हिकमतअमली एवं सख्ती से पूछताछ करने पर संदेही भंगी उर्फ राजेन्द्र द्वारा जुर्म स्वीकार कर बताया कि दिनांक 02.08.2023 को मेरे द्वारा सुनील धोतरे की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर अपने लड़के संजय पांसे के साथ शव को जंगल के रास्ते ले जाकर ताप्ती नदी के बहते पानी में फेंकना बताने पर आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जप्त की गई है।

आरोपीगण भंगी उर्फ राजेन्द्र एवं संजय पांसे के द्वारा प्रथम दृष्टया हत्या कर शव को छुपाने की नियत से नदी में फेकना पाया जाने से अपराध धारा 302,201,34 भादवि का पंजीबद्ध कर आरोपी भंगी उर्फ राजेन्द्र पिता सितोबा पांसे जाति कोरकू उम्र 38 वर्ष निवासी गौलागोंदी को गिरफ्तार किया गया है, जिसे माननीय न्यायालय पेश किया जाता है। प्रकरण का अन्य एक आरोपी संजय पांसे घटना दिनांक से फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। अंधे कत्‍ल का त्वरित खुलासा करने पर पुलिस अधीक्षक  द्वारा पुलिस टीम को पुरुस्कृत करने की घोषणा की है।

नाम आरोपी- 01. भंगी उर्फ राजेन्द्र पिता सितोबा पांसे जाति कोरकू उम्र 38 वर्ष निवासी गौलागोंदी। 02. संजय पिता भंगी उर्फ राजेन्द्र पांसे जाति कोरकू निवासी गौलागोंदी ।

पुलिस टीम निरीक्षक अनुराग प्रकाश, सउनि संजय कलम, सउनि दिलीप टांडेकर, प्रआर 52 विजेश रघुवंशी, – आर. 585 नितेश. आर. 534 जैसपाल, आर. 618 जगदीश, सै. 279 दिलीप साठे, सै. 195 अमित सिंह की आरोपी की तलाश एवं गिरफ्तारी में मुख्य भूमिका रही।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button