बैतूल

Chhindwara News : पंड़ित जी ने स्वीकारा नकुल-कमलनाथ का स्नेह आमंत्रण

Chhindwara News : Pandit ji accepted Nakul-Kamal Nath's affectionate invitation

छिन्दवाड़ा : श्री सिद्धेश्वर हनुमान जी सिमरिया धाम की असीम अनुकम्पा से छिन्दवाड़ा की पावन पुण्य धरा पर अब एक और पांच दिवसीय धार्मिक महोत्सव आयोजित होने जा रहा है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ एवं जिले के सांसद श्री नकुलनाथ के स्नेहिल आमंत्रण को सहर्ष स्वीकारते हुये भारतवर्ष के प्रसिद्ध ख्याति लब्ध कथावाचक पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी ने पांच दिवसीय प्रभु कथा आयोजन हेतु अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।

 पंडित जी ने पांच दिवसीय कथा आयोजन हेतु सुनिश्चित

इस भव्य धर्म महोत्सव के संदर्भ में सांसद कार्यालय द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार आगामी 5 सितम्बर से 9 सितम्बर 2023 तक पंड़ित श्री प्रदीप मिश्रा छिन्दवाड़ा नगरी में पांच दिनों तक प्रथु कथा प्रस्तुत करेंगे। श्री कमलनाथ एवं श्री नकुलनाथ द्वारा कथाचार्य श्री प्रदीप मिश्रा जी से सतत चर्चा एवं जिलेवासियों की ओर से विनम्र अनुनय विनय के उपरांत, पंडित जी ने पांच दिवसीय कथा आयोजन हेतु सुनिश्चित तिथि 5 से 9 सितम्बर का समय निर्धारित किया है।

पंड़ित श्री प्रदीप मिश्रा जी के छिन्दवाड़ा शुभागमन की तिथि निर्धारित होने से हर्षित श्री कमलनाथ एवं श्री नकुलनाथ ने सम्पूर्ण जिलेवासियों को यह शुभ समाचार देते हुये प्रसन्नता व्यक्त की है, उन्होंने कहा कि पंड़ित जी के छिन्दवाड़ा आगमन को लेकर हम सब हार्दिक रूप से प्रसन्न और उत्साहित है नाथद्वय ने कहा कि यह सर्वविदित है कि हमारा देश, हमारा प्रदेश और हमारा छिन्दवाड़ा जिला आध्यात्मिक परम्पराओं से जुड़ा हुआ है। पंड़ित प्रदीप मिश्रा जी के शुभागमन और पांच दिनों तक सतत उनके कथा वाचन से हमारी आध्यात्मिक शक्ति को और बल मिलेगा।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व छिन्दवाड़ा विधायक श्री कमलनाथ एवं सांसद श्री नकुलनाथ ने छिन्दवाड़ा जिला सहित अन्य जिलों के समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं, माताओं, बहनों से विनम्र अनुरोध किया है कि वे पंड़ित श्री प्रदीप मिश्रा जी द्वारा प्रस्तुत प्रभु कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करें। कथा आयोजन की विस्तृत जानकारी समय-समय पर उपलब्ध की जावेगी। श्री नकुल-कमलनाथ ने समस्त जनमानस से कथा आयोजन में उपस्थित होने का विनम्र आग्रह किया है।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button