बैतूल

Betul Collector News : शाहपुर सीएचसी में पोषण पुनर्वास केंद्र का शुभारंभ, कलेक्टर ने देखी व्यवस्थाएं

Betul Collector News: Inauguration of Nutrition Rehabilitation Center in Shahpur CHC, collector saw the arrangements

Betul Collector News : शाहपुर सीएचसी में पोषण पुनर्वास केंद्र का शुभारंभ, कलेक्टर ने देखी व्यवस्थाएंBetul Collector News :(शाहपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में मंगलवार को पोषण पुनर्वास केंद्र का शुभारंभ हुआ। कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने शुभारंभ अवसर पर पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चों की माताओं से चर्चा की। उन्होंने यहां एनआरसी स्टाफ से भी चर्चा की। साथ ही व्यवस्थाएं भी देखी।

इस दौरान कलेक्टर ने भर्ती प्रसूताओं से दवाईयों एवं भोजन की जानकारी ली तथाअस्पताल में दवाओं के भंडारण हेतु निर्माणाधीन भंडारगृह का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कहा शाहपुर में एनआरसी प्रारंभ होने से दूरदराज के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इस अवसर पर एसडीएम अभिजीत सिंह, सीएमएचओ डॉ.सुरेश बौद्ध सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button