Covid Health Organization : भामसं के प्रदेश महामंत्री से मिला अस्थाई कोविड स्वास्थ्य संगठन
Covid Health Organization: Temporary Covid Health Organization met the State General Secretary of BMS
ज्ञापन सौंपकर अस्थाई कर्मचारियों की पुनः बहाली की मांग की
Covid Health Organization : (बैतूल)। अस्थाई कोविड स्वास्थ्य संगठन (Temporary Covid Health Organization) ने मंगलवार 8 अगस्त को भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री मधुकर साबले, क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुनील कीरवई को ज्ञापन सौंपकर अस्थाई कर्मचारियों की पुनः बहाली की मांग की। अस्थाई कर्मचारियों ने प्रदेश महामंत्री को पूरी वस्तुस्थिति की जानकारी दी कि कोविड-19 के समस्त कर्मचारियों ने किस तरीके से काम किया।
उन्होंने अस्थाई कर्मचारियों (temporary health workers) को आश्वासन दिया कि वे अस्थाई कर्मचारियों की बात सीएम तक पहुंचाएंगे, हमेशा सहयोग के लिए तत्पर हैं। इस अवसर पर प्रदेश कोविड 19 के संभागीय अध्यक्ष डॉ.शैलेंद्र सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश रघुवंशी, जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज वरवड़े, कोषाध्यक्ष यशवंत डोंगरे एवं बड़ी संख्या में कोविड 19 स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित थे।
गौरतलब है कि अस्थाई स्वास्थ्य कर्मचारियों (temporary health workers) ने पूरी निष्ठा से संक्रमण के दौर में काम किया, फिर भी हटाए जाने से भविष्य असुरक्षित हैं। अस्थाई कर्मचारियों का कहना है कि शासन हमें पुनः नियुक्ति प्रदान करें हमें बहाल करें।



