बैतूल

Chhindwara News : माता मंदिर में ताला तोड़कर दान पेटी में रखे पैसे समेत माता रानी का मंगलसूत्र किया चोरी

Chhindwara News : Mangalsutra of Mata Rani stolen along with money kept in donation box by breaking lock in Mata Mandir

छिंदवाड़ा : पांढुरना हो चाहे छिंदवाड़ा हर तरफ चोरों का आतंक सर चढ़कर बोल रहा है। पिछले दिनों पांढुर्ना के बड़ चिचोली और छिंदवाड़ा में दो अलग-अलग स्थानो पर चोरों ने लाखों रुपए के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। वही पांढुर्ना में फिर चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। इस बार चोरों ने किसी मकान में नहीं बल्कि भगवान के मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम देकर लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है दरअसल चोरों ने ग्राम पारडी के दुर्गा माता मंदिर निशाना बनाया जहां देर रात ताला तोड़कर दान पेटी में रखी रकम के अलावा माता रानी के मंगलसूत्र को चोर चुरा ले गए। घटना की जानकारी सुबह लगी जब कुछ लोग मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो मंदिर का मेन गेट टूटा मंदिर में सामान बिखरा हुआ था जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। वहीं पुलिस के मामले को जांच में लिया है दान पेटी में ₹8000 और कीमती मंगलसूत्र भी था। ग्रामीणो की माने तो जिस दान पेटी को चोर ले गए उसमें ₹8000 रखे हुए थे उसी में माता रानी का मंगलसूत्र भी रखा हुआ था। जिसकी कीमत काफी ज्यादा थी।चोरी की वारदात ने एक बार फिर पांढुर्णा क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दीया।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button