Betul Samachar : केवी स्कूल के सामने के द्वार का नाम अटल बिहारी बाजपेयी के नाम पर रखा जाए
Betul Samachar: The front gate of KV School should be named after Atal Bihari Vajpayee
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने सौंपा ज्ञापन

Betul Samachar : (बैतूल)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन द्वारा के तत्वावधान में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर और मुख्य नगर पालिका अधिकारी को केन्द्रीय विद्यालय के सामने टू-लेन रोड पर बन रहे स्वागत द्वार का नाम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सैनानी स्व.अटलबिहारी बाजपेयी जी के नाम ( अटल द्वार) करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
(Betul Samachar)संगठन के रमेश भाटिया ने बताया कि हम सभी स्वतंत्रता संग्राम सैनानी परिवारजन शहर के प्रमुख मार्ग केन्द्रीय विद्यालय गंज के सामने निर्माणाधीन टू-लेन रोड पर स्वागत द्वार का नाम भारत के प्रमुख स्वतंत्रता संग्राम सैनानी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटलबिहारी बाजपेयी जी के नाम ( अटल द्वार) से रखने की अनुरोध करते हैं। ऐसा होने पर भावी पीढ़ी को देश की आजादी के महान नायकों के संबंध में जागरूक करने का अच्छा प्रयास होगा।
आशा है तत्काल कार्यवाही कर सूचित करने का कष्ट करेंगे। इस अवसर पर डॉ.अनिल गोठी, रमेश भाटिया, मोहन सिंह परिहार, चिन्टू खन्ना, अनिल भुसारी, दीपक आम्बेकर, विवेक शर्मा, अजय मिश्रा, विनय धर्माधिकारी, राजेश गोठी, चंदू भावसार, अतुल गोठी, राजेन्द्र लहाटे, आकाश चौबे, सुभाष गोठी, तरुण सोनी, राजू चौबे, अक्षय तातेड़, अमित गोठी, मनोज वर्मा, महेन्द्र लहाटे, पिंकी भाटिया, संजू भाटिया एवं सभी स्वतंत्रता संग्राम सैनानी परिवारजन मौजूद थे।



