बैतूल

Khatu Shyam : हारा हूं बाबा पर तुझ पे भरोसा है…जय श्री श्याम के जयकारों से गूंजा निक्कू दास आश्रम

Khatu Shyam: I am lost Baba but I have faith in you... Nikku Das Ashram resounded with the chants of Jai Shri Shyam

गौ ग्राम संस्कृति संरक्षण समिति के तत्वाधान में हुआ खाटू श्याम जी का जागरण

Khatu Shyam : हारा हूं बाबा पर तुझ पे भरोसा है...जय श्री श्याम के जयकारों से गूंजा निक्कू दास आश्रम

Khatu Shyam : (बैतूल)। संस्कृति संरक्षण समिति के तत्वाधान में निक्कू दास आश्रम रानीपुर में श्रीरामचरितमानस महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है इस अवसर पर शुक्रवार रात यहां खाटू श्याम जी का जागरण हुआ। भजन कलाकार गुलाब बार्से, रश्मि प्रधान व इटारसी से उनकी पूरी टीम की उपस्थिति में भव्य जागरण संपन्न हुआ।

हारा हूं बाबा पर तुझ पर भरोसा है जैसे अनेक भजनों पर कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। भक्तगणों ने जमकर भजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गंगाबाई, समिति के प्रतिक राठौर, धीरेंद्र ठाकुर, गुलाब साहू, परमेंद्र साहू, मुरारीलाल शर्मा, घनश्याम, ऋषभ मालवीय, विजेंद्र बर्दे उपस्थित रहे।

(Khatu Shyam)उल्लेखनीय है कि श्री रामचरितमानस महायज्ञ की समाप्ति 16 अगस्त को होगी। यज्ञ 18 जुलाई अधिक मास से प्रारंभ होकर 16 अगस्त को समाप्त होगा। इस भव्य कार्यक्रम में पूरे जिले ही नहीं अपितु राजस्थान पंजाब से भी भक्तगण उपस्थित होकर यज्ञ नारायण भगवान का आशीर्वाद ले रहे हैं।

माह भर चलने वाले इस यज्ञ के बीच अनेक सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी संपन्न हुए, जिसमें रक्तदान, स्वास्थ्य परीक्षण, प्रतिभा सम्मान जैसे अनेक कार्यक्रम भव्यता के साथ संपन्न हुए।

अनेक अखाड़ों से भी उपस्थित होंगे संत(Khatu Shyam)

Khatu Shyam : हारा हूं बाबा पर तुझ पे भरोसा है...जय श्री श्याम के जयकारों से गूंजा निक्कू दास आश्रम

श्रीरामचरितमानस महायज्ञ के समापन अवसर पर श्री पंचायती उदासीन नया अखाड़ा के पूज्य सीताराम महाराज कैलाश मुनि महाराज जूना अखाड़े के दत्त महाराज, बड़े अखाड़े से ब्रह्मानंद महाराज, मुंडी घाट के महंत राम मुनि महाराज तथा पंजाब से गुरविंदर दास महाराज, केरपानी के महंत सोनू महाराज के साथ अनेक ब्राह्मण की उपस्थिति होगी।

संत समागम प्रमुख उमेश पेठे ,विशाल मालवीय, आकाश राजपूत, मिथुन राठौर, बिंदु महाराज, देवेंद्र मिश्रा, राकेश पांडे, रमेश राठौर, मुकेश नायक, देवेंद्र मालवीय, यज्ञ संचालन की टोली में हरीश महाराज, भागवताचार्य भूपेंद्र बिलगैया ने 16 अगस्त को होने वाले विशाल भंडारे में उपस्थित होकर पूर्ण लाभ प्राप्त करने की अपील की।

14 अगस्त को मनाया जाएगा वृहद वृक्षारोपण व अखंड भारत संकल्प दिवस(Khatu Shyam)

गौ ग्राम संस्कृति संरक्षण समिति के नवीन वागद्रे ने बताया कि कार्यक्रम की इस श्रृंखला में 14 अगस्त दिन सोमवार को वृहद वृक्षारोपण, अखंड भारत संकल्प दिवस एवं भारत विभाजन की विभीषिका जैसे कार्यक्रम संपन्न होंगे।

समिति के प्रतीक राठौड़ ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में ब्रजकिशोर भार्गव, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक ग्राम विकास प्रमुख उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मनीष साहू ने सभी लोगों से एक-एक पौधे लेकर आने का आग्रह किया।

समिति के परमेंद्र साहू ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अभिषेक खंडेलवाल, अशोक वैध, विजय हारोडे, कौशलेंद्र तिवारी, सुश्री प्रिया चौधरी, संतोष राजपूत उपस्थित रहेंगे।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button